नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने पुलिस झंडा दिवस पर ध्वजारोहण किया

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 23 नवम्बर।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह द्वारा बुधवार 23 नवम्बर को झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में ध्वजारोहण कर समस्त पुलिस जन को संबोधित कर पुलिस झंडा दिवस की महत्ता एवं उसके इतिहास के विषय में जानकारी दी तथा पुलिस बल को झंडा दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ भी दी। इस अवसर पर सभी सम्बन्धित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगणों द्वारा पुलिस मुख्यालय व कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण।

पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ध्वज प्रदान किया था। प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह ध्वज जवानों के शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिया गया था इसीलिए आज के दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 पुलिस के संदेश को उपस्थित पुलिस बल को पढ़कर सुनाया साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के बलिदान, सेवा व गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हमारे पुलिस ध्वज की शान को अनंत ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया गया और जीबीएन पुलिस बल को झंडा दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ भी दी।

इसी क्रम में सभी सम्बन्धित अधिकारीगणों द्वारा सभी पुलिस कार्यालयों में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में पुलिस कमिश्रर द्वारा किये गये ध्वजारोण के अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि, पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा डा0 मीनाक्षी कात्यायन, स्टाफ ऑफिसर अनिल यादव व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 3,839 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.