नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नेरेट में 19 दिसम्बर से शुरू हो जाएंगे कार्यपालक मजिस्ट्रेट के न्यायालय,

1 min read

नोएडा, 17 दिसम्बर।

उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना के क्रम में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार कमिश्नरेट में नियुक्त समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों, अपर पुलिस उपायुक्तों, उप पुलिस आयुक्तों, अपर पुलिस आयुक्तों, संयुक्त पुलिस आयुक्तों और पुलिस आयुक्तों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। उपरोक्त के अनुपालन में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा पुलिस उपायुक्तों/अपर पुलिस उपायुक्तों /सहायक पुलिस आयुक्तों को पीठासीन अधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए उनके न्यायालय स्थापित किये गये है। निर्देशानुसार इन सभी न्यायालयों का संचालन दिनांक 19.12.2022 से प्रारम्भ किया जायेगा।

उपरोक्त अधिसूचना के क्रम में नवगठित कोर्ट में अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में स्थित सभागार में 2 दिवसीय 17 से 18 दिसम्बर, 22 तक न्यायिक कार्यो/प्रक्रियाओं/नियमों की जानकारी हेतु प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में दिल्ली, लखनऊ एवं गौतमबुद्धनगर से विधि विशेषज्ञों/वरिष्ठ अभियोजन के विशेषज्ञों द्वारा सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेटों एवं उनके स्टाफ को प्रशिक्षित किया जायेगा।

 1,159 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.