नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में खतरनाक स्टंट, 7 स्टंटबाजों के खिलाफ केस, 4 गिरफ्तार, 17 बाइक हुई सीज

1 min read

नोएडा, 1 जनवरी

थाना फेस-1 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइको को तेजी व लापरवाही से चलाकर स्टंटबाजी करने वाले 7 स्टंटबाजों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुये 4 अभियुक्तो को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 17 मोटर साईकल सीज की गई हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना फेस 1 ने ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ मिलकर थाना फेस 1 क्षेत्र में डीएनडी टोल से नोएडा एक्सप्रेस- वे पर दिल्ली से आकर हाई स्पीड बाईको को तेजी व लापरवाही से चलाकर खतरनाक स्टंट करते हुये एक्सप्रेस- वे पर आने जाने वाले आम जनता के लोगो के जीवन के लिये संकट उत्पन्न करने वाले बाइकर्स के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 4 व्यक्तियों 1. प्रशान्त कुलश्रेष्ठ पुत्र श्री लक्ष्मी नारायण कुलश्रेष्ठ 2. तरनप्रीत पुत्र मनजीत सिंह 3. शुभम सिंह चौहान पुत्र राम बहादुर सिंह चौहान 4. हरमीत सिंह पुत्र पवित्तर सिंह को मोटर साईकल सीज को लेकर आपस में बहस करने को लेकर शांति व्यवस्था भंग होने के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी तथा इन चारो बाइकर्स सहित 7 बाइकर्स 1. कर्मवीर पुत्र बनवारी निवासी गढ़ी नीम चौक लाल बत्ती लाजपत नगर दिल्ली 2. उल्लास सरन पुत्र एम0एस0 श्रीवास्तव निवासी जे0पी0 ब्रिज टाउन 134 गौतमबुद्धनगर 3. विकास मोहरा पुत्र बलराम सिंह निवासी डी 563/एफ, वजीदनगर दिल्ली के विरूद्ध मु0अ0स0 02/23 धारा 279 भादवि पंजीकृत किया गया तथा कुल 17 बाइक सीज की गयी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 02/23 धारा 279 भादवि थाना फेस 1 नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

अभियुक्तों का विवरण

1. प्रशान्त कुलश्रेष्ठ पुत्र श्री लक्ष्मी नारायण कुलश्रेष्ठ निवासी डी- 25 छत्रपुर एन्क्लेव दिल्ली
2. तरनप्रीत पुत्र मनजीत सिंह निवासी सी- 193 टैगोर गार्डन एक्सटेंशन दिल्ली- 27
3. शुभम सिंह चौहान पुत्र राम बहादुर सिंह चौहान निवासी प्लाट नं. बी- 4 , केएच नं. 16 , डी ब्लाक , फर्स्ट फ्लोर चाणक्य प्लैस पार्ट 1 , उत्तम नगर दिल्ली,
4. हरमीत सिंह पुत्र पवित्तर सिंह निवासी 3बी/10 बैक साईड रमेश नगर दिल्ली दृ मो0सा0 रोयल इंफिल्ड हिमाल्यान

सीज शुदा वाहन/बरामदगी का विवरण

1. मो0सा0 नं. DL1SAD8644 कावासिकी निंजा
2. मो0सा0 नं. HR13S4975 बीएमडब्लू
3. मो0सा0 नं. UP16CS3817 कावासिकी निंजा
4. मो0सा0 नं. DL9SCA7996 रोयल इंफिल्ड
5. मो0सा0 नं. DL1SS7650 हाया भूसा
6. मो0सा0 नं. DL1SAD6003 कावासिकी निंजा
7. मो0सा0 नं. DL8SCP3436 हार्ले डेविसन
8. मो0स0 नं. DL3SEX2456 कावासिकी निंजा
9. मो0सा0 नं. DL6SAZ6254 वेनेली
10. मो0सा0 नं. DL3SFF4575 केटीएम
11. मो0सा0 नं. DL1SAF9994 कावासिकी निंजा
12. मो0सा0 नं. DL9SBW8717 बुलेट इंटरसेप्टर
13. मो0सा0 नं. DL14SP0820 हार्ले फैटबाय
14. मो0सा0 नं. DL9SCA7908 बुलेट
15. मो0सा0 नं. DL9CB3213 बुलेट हिमाल्यान
16. मो0सा0 कावासिकी निंजा (बिना नम्बर प्लेट)
17. मो0सा0 नं. DL12SP0845 कावासिकी निंजा

 

 6,432 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.