नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दादरी : लुहारली टोल पर टोल देने के मुद्दे पर कार चालक को पीटकर किया अधमरा, 5 टोलकर्मी गिरफ्तार

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 25 अप्रैल।

थाना दादरी पुलिस ने  लुहारली टोल पर कार चालक के साथ मारपीट करने वाले 5 टोलकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 25 अप्रैल 2023 को थाना दादरी पुलिस ने लुहारली टोल पर मारपीट करने वाले 5 अभियुक्त 1.सोनू पुत्र हरिशचन्द 2.गौरव पुत्र दिनेश 3.सुग्रीव पुत्र राजेन्द्र 4.मुकेश कुमार पुत्र मोर मुकुट शर्मा व 5.पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह को लुहारली टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों द्वारा टोल प्लाजा से निकलने वाले बलेनो कार सवार युवकों के साथ टोल देने को लेकर मारपीट की गयी थी। जिसमें कार सवार युवक अनस पुत्र जाकिर निवासी ग्राम तिलमंडपा, थाना दनकौर घायल हो गया था तथा थाना दादरी पुलिस द्वारा रात्रि में ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.सोनू पुत्र हरिशचन्द निवासी कस्बा व थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलन्दशहर।
2.गौरव पुत्र दिनेश नि0 अकपुर थाना सासनी जिला, हाथरस।
3.सुग्रीव पुत्र राजेन्द्र नि0 पल्टेपुखा थाना गुरसहायगंज, जिला कन्नोज।
4.मुकेश कुमार पुत्र मोरमुकुट शर्मा नि0 ग्राम वेदी थाना महावन, जनपद मथुरा।
5.पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह नि0 सिकन्दरपुर थाना सुरीर, जिला मथुरा।

 8,508 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.