नोएडा: यमुना नदी के किनारे को पर्यटन स्थल बनाएं-कॉनरवा
1 min read
नोएडा, 7 जून।
कंफेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने गौतमबुद्व नगर क्षेत्र में आने वाले यमुना के किनारे को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने की मांग करते हुए नोएडा व ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी को पत्र लिखा है।
कोनरवा के अध्यक्ष पी एस जैन ने अपने पत्र में लिखा है कि यमुना नदी का लगभग 33 किलो मीटर का भू-भाग नौएड़ा व ग्रेटर नौएड़ा में आता है। इस बीच में उपयुक्त स्थान का चयन कर इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाना चाहिए, जिसका विकास न होने के कारण नदी के किनारे की भूमि पर अतिक्रमण होता रहता है।
शहर के भौगोलिक क्षेत्र के विकास को देखते हुऐ एवं यमुना नदी के किनारो को प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है अतः इस के विकास के लिए यमुना नदी के किनारो को उच्चस्तर पर विकसित किया जाना चाहिए क्योकि नौएड़ा व ग्रेटर नौएड़ा में विश्व के प्रसिद्ध व चर्चित ब्रॉड के वाणिज्यिक कार्यालय व कम्पनीयॉ यहॉ पर संचालित है, आने वाले समय में जब जेवर एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाऐगा तो देश विदेशों से आने वाले यात्रियों तथा पर्यटको के लिए शहर में पर्यटन का एक अच्छा विकल्प मिल जाऐगा जिससे सरकार व प्राधिकरण को आर्थिक व व्यापारिक दोनो तरह से मदद करेगा। इस सम्बंध में संस्था ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
1. यमुना नदी के किनारो को इस प्रकार से विकसित किया जाऐ कि वहॉ पर आने वाले समय में वाटर स्पोर्टस भी कराये जा सके तथा खेलो का स्तर राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय दोनो तरह का हो सके।
2. यमुना नदी के किनारे बच्चो के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेन्ट पार्क भी बनवाया जाऐ जहॉ पर उचित दरो पर बच्चो व उनके अभिभावक मनोरंजन का आनंद ले सके।
3. यमुना नदी के किनारो पर वाटर बोट की सुविधा हो तथा बोटिंग करने वालो की सुरक्षा के लिए तैराक हमेशा उपलब्ध हो।
4. यमुना नदी के किनारो पर पार्को का निर्माण करवाया जाना चाहिए।
5. यमुना नदी के किनारो पर फूड पार्क व कैफे खोले जाना चाहिए जिससे वहॉ पर घुमने आने वाले पर्यटको खान पान की सुविधा मिल सके।
6. यमुना नदी के किनारो को बनारस की तरफ पक्के घाट बनाये जाने चाहिए।
7. यमुना नदी के किनारे मिनी जुह भी विकसित करने पर विचार किया जा सकता है।
पी एस जैन ने मांग की है समस्त बिन्दुओ का संज्ञान लेते हुऐ यमुना नदी के किनारो को विकसित करने की योजना पर कार्य कर इसके क्रियान्वन के लिए नीति तैयार करनी चाहिए तथा इस क्षेत्र का विकास जनहित को ध्यान में रख कर करवाया जाना चाहिए।
26,275 total views, 2 views today