बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 को ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओ के साथ करेंगे चुनावी मंथन
1 min read
ग्रेटर नोएडा, 20 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर की एक बैठक आगामी 23 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे पी नड्डा जी बूथ विजय अभियान का शुभारंभ आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज से करेंगे बूथ विजय अभियान को लेकर आयोजित की गई जिसमें मुख्यातिथि क्षेत्रीय महामंत्री श्री हरिओम शर्मा जी रहे बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि 23 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा शक्ति केंद्र विजय अभियान का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा के आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज से करेंगे कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ता कोविड की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मास्क का प्रयोग करेंगे और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र की सेवा में समर्पण भाव से लगा हुआ है शक्ति केन्द्र इस बूथ कार्यकर्ता हमारा पूजनीय है कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को भी सरकार के उपलब्ध भी भरे कार्य एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 2017 विधानसभा चुनावों मैं जो जीत मिली थी उसे दोहराते हुए उससे अधिक सीटों पर हम जीतकर पुनः भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे हम सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएँ बैठक में मुख्य रूप से दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेंद्र कोरी जिला पंचायत सदस्य देवॉ भाटी कर्मवीर आर्य पवन त्यागी राज नागर पंकज कसाना आनंद भाटी अन्नू पंडित चंद्रमणि भारद्वाज चेतन अतुल प्रधान मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया महेश शर्मा सौमैंस गुप्ता मनोज प्रधान आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
10,458 total views, 2 views today