नोएडा खबर

खबर सच के साथ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 23 अगस्त से यूपी मिशन जीत 2022 की शुरुआत गौतमबुद्धनगर से करेंगे, प्रदेश व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

1 min read

ग्रेटर नोएडा,  21 अगस्त।

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा एवं जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नड्डा के प्रदेश बूथ विजय अभियान कार्यक्रम स्थल आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में जाकर निरीक्षण समीक्षा बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री श्री अरुण शर्मा ने बताया कि बूथ विजय अभियान के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक श्री जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगें एवं प्रदेश के सभी बूथ अध्यक्षों को कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस कार्यक्रम में जो अपेक्षित कार्यकर्ता है वही कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मलित होंगे और इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह  एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मोहित बेनिवाल भी रहेंगे।

जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ पूरे प्रदेश के लिए हमारे अपने जनपद गौतमबुद्ध नगर से करेंगे यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है इस कार्यक्रम में जनपद गौतमबुद्ध नगर से 760 कार्यकर्ता अपेक्षित है इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा मिशन जीत की शुरुआत होने जा रही है और हम सभी कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर अपने जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों को जिताकर के भेजने का कार्य करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी गजेंद्र मावी जिला मीडिया कर्म वीर आर्य पवन त्यागी पंकज रावल पवन रावल महेश शर्मा चंद्रमणि भारद्वाज हर्ष चतुर्वेदी पंकज कसाना रिंकू भाटी अन्नू पंडित सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी मनोज भाटी मनोज प्रधान रवि भदौरिया संजय भाटी जगदीप नागर आदि दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

 4,952 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.