नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : सीईओ रितु माहेश्वरी ने डीएम मनीष वर्मा के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया

1 min read

नोएडा, 14 जुलाई।

नोएडा में बैकफ्लो से आ रहे यमुना के पानी को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं यह मुद्दा noidakhabar.com ने सबसे पहले मौके का मुआयना कर इसे उठाया था और बताया था कि केवल यही रास्ता जिस से नोएडा में पानी बैक फ्लो कर सकता है और उसके बाद सेक्टर-136 और 142 में यमुना के पानी की एंट्री हुई। अब सीईओ नोएडा प्राधिकरण के एक्शन के बाद समस्या का समाधान संभव हो पाएगा।

यमुना नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ने और उससे नौएडा प्राधिकरण क्षेत्र में हुई असुविधाओं के दृष्टिगत मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के साथ सैक्टर 168 मास्टर एस. पी.एस., सैक्टर 135 नंगला वाजिद पुर क्षेत्र स्थित गौशाला एवं प्राधिकरण द्वारा विस्थापितों के लिए बनाये गये शेल्टर होम्स का आज निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा बाढ़ से प्रभावित गौवंश एवं विस्थापितों के रहन-सहन की सुविधाओं के लिए निम्नानुसार निर्देशित किया गया।

सैक्टर 168 में और सैक्टर 136 में सिंचाई कैनाल के माध्यम से यमुना का पानी वापस आने के कारण जल भराव हो गया था, जिसके कारण मास्टर एस.पी.एस. ने आज सुबह कार्य बन्द कर दिया गया था। इस कारण सीवरेज सैक्टर 168 एस०टी०पी० के माध्यम से निस्तारित नहीं हो पा रहा था। वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से उच्च क्षमता के डी. जी. सेट लगाकर इस मास्टर एस.पी.एस. को चालू कर दिया गया है। अब सीवरेज का निस्तारण समुचित रूप से हो रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा मास्टर एस.पी.एस. को निर्विघ्न रूप से संचालित रखने एवं 24 घण्टे उसकी निगरानी करने के निर्देश दिये गये।

सैक्टर 136-142 की तरफ यमुना का बैक फ्लो रोकने के लिए प्राधिकरण के सिविल वर्क सर्किल 8 एवं 10 को पूर्णतया निगरानी रखने एवं समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिये गये। बैंक फ्लों को रोकने के लिए मिट्टी एवं रेत के बोरे भरकर तैयार रखने के निर्देश दिये गये ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में उनको प्रयोग कर यमुना के बैक फ्लो को रोका जा सके। वर्तमान में स्थिति नियन्त्रण में है। स्थिति पर 24 घण्टे निगरानी रखने के लिए प्राधिकरण के जल विभाग सैक्टर 5 में एक नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसमें 24 घण्टे कर्मचारी तैनाते रहेंगे।

प्राधिकरण क्षेत्र में जल भराव की किसी भी समस्या के लिए कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 0120- 2423795 पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है। क्षेत्र में किसी भी जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया द्वारा छह मोबाईल पम्प जनरेटर के साथ तैयार रखने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि कहीं से भी सूचना प्राप्त होने पर उन्हें तत्काल रवाना किया जा सके।

यमुना क्षेत्र में जल भराव के कारण सैक्टर 135 वाजिदपुर साकपुर, वाजिदपुर डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर प्राधिकरण के ग्राम वाजिदपुर, वाजिदपुर मनोरंजन केन्द्र, नंगली साखपुर नंगली नंगला, सैक्टर 135 बारात घर छपरौली बारातघर, रायपुर बारातपुर एवं असगरपुर बारात घर में शैल्टर होम्स बनाये गये हैं जहाँ बाढ़ से प्रभावित लोगों को विस्थापित किया गया है। इन शैल्टर होम्स में मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। 24 घण्टे बिजली पानी की व्यवस्था की गई है। लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सा सुविधा के लिए भी टीम तैनात है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा मौके पर इन शैल्टर होम्स में 24 घण्टे साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं, जिस हेतु 24 घण्टे कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।

गुरुवार 13.07.2023 को जैसे ही डूब क्षेत्र में पानी बढ़ने की सूचना प्राप्त हुई, मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सैक्टर 135 में प्राधिकरण द्वारा संचालित गौशाला में स्थित सभी गौवंशों को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन में इस गौशाला में स्थापित सभी गौवंशों को सैक्टर 135 की ग्रीन बैल्ट में अस्थाई रूप से स्थानान्तरित किया गया है। जहाँ इनके लिए पर्याप्त भूसा, हरा चारा, पीने का पानी एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा बीमार एवं रेस्क्यू के दौरान मामूली रूप से घायल गौवंशों के उचित ईलाज के निर्देश दिये गये हैं। ऐसे गौवंशों को सैक्टर 94 में शिफ्ट किया गया है, जहाँ डाक्टरों की एक टीम इनका ईलाज कर रही है। सैक्टर 135 से ग्रीन बैल्ट में शिफ्ट किये गये गौवंशों की देखभाल एवं उनके उपचार के लिए 24 घण्टे एक टीम तैनात रहेगी।

 8,387 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.