नोएडा: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण करने पानी मे उतरे एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी
1 min read
गौतमबुद्ध नगर, 15 जुलाई।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था श्री आनंद कुलकर्णी ने स्वयं यमुना नदी से सटे हुए क्षेत्रों में भौतिक रूप से पहुंचकर गौशालाओं व फार्म हाउसों का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस अफसरों द्वारा यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पीड़ित व्यक्तियों को हर संभव मदद पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा ड्रोन की सहायता से सभी जलमग्न इलाकों में कड़ी निगरानी करते हुए पीड़ित व्यक्तियों की तलाश की जा रही है और उनका रेस्क्यू किया जा रहा है। पीड़ित व्यक्तियों और जीवों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है और उनके लिए उचित प्रबंध किया जा रहा है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा प्रथम दिन से ही स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए अब तक सैकड़ों व्यक्तियों, महिलाओं एवं बच्चों को रेस्क्यू करते हुए हजारों मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
5,333 total views, 2 views today