नोएडा खबर

खबर सच के साथ

जेवर में यमुना बांध पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया वृक्षारोपण

1 min read

जेवर, 21 जुलाई।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना किनारे वृक्षारोपण करते हुए महान रूसी दार्शनिक टॉल्स्टॉय के उस कथन से अपने भाषण की शुरुआत की, जिसमे उन्होंने कहा था कि यदि तुम मुझे 20 शिक्षित महिलाएं दो तो, मैं तुम्हे एक शिक्षित राष्ट्र दे सकता हूं। धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि हम एक पुरुष को शिक्षित करते हैं, तो केवल एक ही व्यक्ति शिक्षित होगा, परंतु यदि हम एक महिला को शिक्षित करें, तो 10 लोग शिक्षित होते है।

उन्होंने कई ग्रामों की महिलाओं को जागृत करते हुए ये बात कही एवं उन्होंने पेड़ लगाने एवं पेड़ बचाने पर बल दिया। महिलाओं को समाज में आगे आकर पर्यावरण के बचाव के लिए बढ़ चढ़ कर, कार्यक्रमों में सहभागी बनने को कहा।
विधायक धीरेंद्र सिंह शुक्रवार को हेड वर्क्स खंड यमुना सिंचाई विभाग के द्वारा आयोजित- वृक्षारोपण कार्यक्रम में, लोगों को पेड़ों और पर्यावरण की महत्ता समझा रहे थे। बांध के किनारों पर 1100 पेड़ लगवाए, जिनमे पिलखन, पापड़ी, जंगल जलेबी, नीम, अर्जुन आदि के पेड़ थे। उन्होंने आगे कहा कि आपने 35 वर्ष पूर्व यमुना को देखा होगा, उसका जल पीने योग्य था। सिक्का भी पानी में बिल्कुल साफ दिखाई देता था, परंतु आज हमारी वजह से यमुना गंदे नाले में तब्दील हो गई है।
पेड़ लगाने का सिलसिला बांध पर रामपुर बांगर से आरंभ होकर जेवर खादर, कानीगढ़ी, पुरन नगर व झुप्पा तक जारी रहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख के पति लायकराम पहाड़िया, उपजिलाधिकारी जेवर, सहायक पुलिस आयुक्त जेवर, सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियंता हैड वर्क्स खंड आगरा नहर सिंचाई विभाग के अलावा सुधीर त्यागी, के०पी० सिंह प्रधान जेवर खादर, रामपाल सिंह प्रधान रामपुर, सत्तन प्रधान कानीगढ़ी, ज्ञानी सिंह झुप्पा, हरिदत्त शर्मा, मुरलीधर शर्मा, रमेश प्रधान, बीना देवी, कानीगढ़ी, तारा देवी, पूजा सिंह, यशोदा, प्रेमवती, कुसुम, केला देवी, बसंती आदि लोग मौजूद रहे।

 3,584 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.