गौतमबुद्ध नगर पुलिस : कैंटर के गुप्त स्थान से ढूंढ निकाला 370 किलो गांजा, खुली रह गई आंखें
1 min readग्रेटर नोएडा, 30 जुलाई।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना दादरी पुलिस व नार्काेटिक्स टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान 2 शातिर गांजा तस्करों को तीन सौ सत्तर(370) किलोग्राम गांजा(कीमत लगभग 40 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली-एनसीआर में नशे का कारोबार करता है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि 30 जुलाई 2023 को थाना दादरी पुलिस व नार्काेटिक्स टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 2 शातिर गांजा तस्कर सोमपाल उर्फ सोनू पुत्र बदन सिंह और अर्जुन साहू पुत्र हरी बाबू साहू को दादरी बाईपास, जारचा कट अंडरपास के ऊपर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से तीन सौ सत्तर (370) किलोग्राम अवैध गांजा(कीमत लगभग 40 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर गाड़ी रजि नं0 डीएल 1 एम बी 0345 बरामद हुए।
कैंटर के पिछले हिस्से में गुप्त रूप से छिपा था नशे का सामान
अभियुक्तों द्वारा गाड़ी कैंटर के पिछले भाग मे एक गुप्त कैबिन बनाया हुआ है, इसी कैबिन मे गांजा छिपाकर यह अवैध तस्करी करते है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम यह गांजा गैर प्रदेशो से तस्करी करके लाते है तथा नोएडा व एनसीआर क्षेत्र मे उंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। किसी को शक न हो इसलिये हम कैंटर के पिछले भाग मे बने गुप्त कैबिन मे गांजा भरकर अवैध तस्करी करते है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रूपये है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.सोमपाल उर्फ सोनू पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम धीपा, पोस्ट नंगला लीलाधर, थाना जैथरा, जिला एटा वर्तमान पता रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, कुलदीप का मकान, ग्राम छपरौला, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 33 वर्ष।
2.अर्जुन साहू पुत्र हरी बाबू साहू निवासी ग्राम बिसारत गंज, थाना बिसारत गंज, जिला बरेली वर्तमान पता ई-40/3, ओखला फेस-टू, दिल्ली उम्र 32 वर्ष।
3,481 total views, 2 views today