नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में कर सकेंगे सिविल सर्विस की तैयारी, मंत्री ने आदर्श अभ्युदय केन्द्र का किया शुभारम्भ

1 min read

नोएडा, 6 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण ने रविवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सेक्टर 37 नोएडा स्थित दलित उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित डा0 भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय में आदर्श अभ्युदय केन्द्र का उद्घाटन किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सेक्टर 37 नोएडा स्थित दलित उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित डा0 भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय में आदर्श अभ्युदय केन्द्र का उद्घाटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुसूचित जाति जन जाति असीम अरूण द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद गौतमबुद्धनगर डा० महेश शर्मा, विधायक नोएडा पंकज सिंह, बीजेपी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, प्रभारी डा0 भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय गणेश जाटव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीयों द्वारा केन्द्र का भ्रमण कर योजनान्तर्गत पंजीकृत छात्र-छात्राओं को उद्बोधन कर उत्साहित करते हुये केन्द्र की स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी डा0 भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय गणेश जाटव द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 8,208 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.