नोएडा : लिफ्ट लेकर बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गैंग के 5 सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार
1 min read
नोएडा, 6 अगस्त।
थाना सेक्टर-142 पुलिस ने हाईवे से गाडी मे बन्धक बनाकर प्रबंधक के साथ की लूट की गुत्थी का सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस मुठभेड के पश्चात 2 अभियुक्त तथा कांबिंग के दौरान अन्य 3 अभियुकत गिरफ्तार व कब्जे से एक पिस्टल 7.65 बोर, 02 तमंचा 315 बोर, एक अवैध चाकू व घटना मे प्रयुक्त 02 मो0सा0, लूटे गये 25,550 रू बरामद किये गए हैं।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल कुमार यादव ने बताया कि 27/28.07.2023 की रात्रि को थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा- ग्रेटर नोएडा हाईवे पर एक कार सवार प्रबंधक को गाडी मे बन्धक बनाकर एक मोबाइल फोन व गाडी के कागजात व आधार कार्ड व पेटीएम के माध्यम से करीब 49,000 रू लूट की घटना हुई थी। इसके अनावरण हेतु गठित टीमो द्वारा घटना मे शामिल अभियुक्तों को 05.08.2023 को रात्रि में 1. निशान्त तेवतिया पुत्र जितेन्द्र सिंह उम्र- 21 वर्ष 2. दीपक चौहान उर्फ चीनू पुत्र बृह्मजीत सिंह को पुलिस मुठभेड के दौरान समय 23.50 बजे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया कांबिंग के दौरान अन्य 3 अभियुक्तों 3. तुषार पुत्र कृष्णपाल सिंह 4. विक्रम सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह 5. दीपक चौहान पुत्र मुकेश चौहान को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 01 पिस्टल 02 तमंचे 315 बोर 03 जिन्दा कारतूस, एक चाकू, घटना मे प्रयुक्त 02 मो0सा0 व घटना मे लूटे गये 25,550 रू बरामद किये गये।
ऐसे करते थे वारदात
पूछताछ के दौरान अभियुक्त दीपक चौहान पुत्र मुकेश ने बताया कि हम काफी समय से नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र मे रात के समय रोड पर घूम घूम कर खडी गाडियो से या लिफ्ट मांगकर लोगो को रुकवाकर अपने साथियो के साथ मिलकर मोबाइल कैश व अन्य सामान की लूटपाट करते थे। लूटपाट कर कुछ समय के लिए हम एनसीआर से बाहर निकल जाते थे। कुछ समय के बाद वापस फिर से अपनी योजना बनाते थे। इस घटना के बाद भी हम मसूरी घूमने चले गये थे। लूटपाट से मिलने वाले रूपयो से हम घुमना फिरना व अपना खर्चा चलाते थे।
अभियुक्तो का विवरणः
1.निशान्त तेवतिया पुत्र जितेन्द्र सिंह नि0 ग्राम करौठी थाना स्याना जिला बुलन्दशहर उम्र- 21 वर्ष
2.दीपक चौहान उर्फ चीनू पुत्र बृह्मजीत सिंह नि0 ग्राम सऱीफाबाद सलारपुर थाना बहादुरगढ जिला हापुड उम्र- 22 वर्ष
3.तुषार पुत्र कृष्णपाल सिंह नि0 ग्राम करौठी थाना स्याना जिला बुलन्दशहर, उम्र-19 वर्ष
4.विक्रम सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम गुंघरावली थाना नरसैना जिला बुलन्दशहर उम्र- 20 वर्ष
5.दीपक चौहान पुत्र मुकेश चौहान नि0 ग्राम डहरा रामपुर थाना बहादुरगढ जिला हापुड उम्र- 21 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरणः
1. मु0अ0सं0 106/23 धारा 147/148/149/307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट
2. मु0अ0सं0 103/23 धारा 392/411 भादवि, थाना सै0 142
बरामदगी का विवरणः-
1. अभि0 निशान्त तेवतिया से 01 पिस्टल 7.65 बोर मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कार0
2. अभि0 दीपक चौहान व चीनू से 01 तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा व 01 खोखा कार0
3. अभि0 दीपक चौहान से 01 तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कार0
4. अभि0 विक्रम सिंह से 01 अवैध चाकू
5. घटना मे प्रयुक्त 02 मो0सा0 (स्पलैंडर प्लस, एचएफ डीलक्स)
6. 02 वीवो मोबाइल
7. लूटे गये 25550 रू
7,184 total views, 2 views today