नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 17 अगस्त।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार 18 अगस्त को वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत समय 11ः00 बजे से 15ः00 बजे तक सेक्टर-37 से न्यू अशोक नगर बॉर्डर तथा न्यू अशोक नगर बॉर्डर से सेक्टर-37 तक डीएससी मार्ग पर यातायात आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर अल्प समय के लिए यातायात रोका जायेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नलिखित मार्गाें का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है-

1- न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गोलचक्कर चौक, रजनीगंधा चौक, अटटापीर चौक, बॉटनिकल गार्डन होकर डीएससी रोड से छलैरा, बरौला, भंगेल, फेस-02, सूरजपुर आदि स्थानों को जाने वाला यातायात कोण्डली दिल्ली से नोएडा सीमा में प्रवेश कर गन्तव्य को जा सकेगा।
2- सूरजपुर, फेस-02, बरौला, छलैरा होकर सेक्टर-37 से बॉटनिकल गार्डन, अटटा मार्किट, अटटापीर चौक, रजनीगंधा चौक, गोलचक्कर चौक होकर न्यू अशोकर नगर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात शशिचौक, सेक्टर 31/25 चौक, स्पाईस चौक, स्टेडियम चौक, झुण्डपुरा चौक से कोण्डली होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
3- आपातकालीन वाहन को आवश्यकतानुसार गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।

यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे।

 6,387 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.