नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : सांसद डॉ महेश शर्मा ने विश्वभारती स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर देखी चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग

1 min read

नोएडा, 23 अगस्त।

सांसद  एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा बुधवार को चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंड़िग के कार्यक्रम में विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नौएडा में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की और भारत ने दुनिया भर में इतिहास रचकर विश्व गुरू होने का अहसास दिलाया। आजादी के अमृत काल के दौरान इस विशेष उपलब्धि पर सांसद जी ने मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट किया और उनकी दृढ इच्छा शक्ति से इस अभियान को पूर्ण करने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने इसे पूर्ण कर दिखाया। चंद्रयान 3 के अभियान में लगे सभी का हृदय से आभार प्रकट किया ।
सांसद जी ने कहा कि हमें ऐतिहासिक पल का गर्व और गौरव रहेगा और साथ ही स्कूल के बच्चों को इस कामयाबी हासिल पर बच्चों को मिठाई खिलाकर और वहां पर उपस्थित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरा पाण्डेय, डा. विजय गंजू, संजय बाली, छात्र एवं छात्राएं सहित अभिभावक उपस्थित रहें।

 13,511 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.