नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा के किसान आंदोलन में पहुंचकर रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी बोले, रालोद का किसानों को पूर्ण समर्थन

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 26 अगस्त।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने शनिवार को धरना स्थल पर जाकर किसान सभा के धरने को दिया समर्थन। आज किसान सभा के रात दिन के धरने का 102 वां दिन था। धरने की अध्यक्षता भूदेव शर्मा जी ने की। संचालन सतीश यादव ने किया।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी, मंडल अध्यक्ष इद्रवीर भाटी, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजीत दौला, मनोज चौधरी, विजेन्द्र यादव, हरवीर सिंह तेवतिया ने धरना स्थल पर आकर किसानों को संबोधित किया। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसान सभा के धरने को पूरी तरह अपना समर्थन व्यक्त करता है और आंदोलन को राष्ट्रीय लोक दल की जब भी आवश्यकता हो राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हम सभी तैयार हैं आज धरना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे।

किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने धरना स्थल पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे धरने को पूरे 102 दिन हो गए हैं अभी तक भी सरकार की ओर से बड़ी चार मांगों को लेकर फाइनल बातचीत होनी शेष है अगले एक-दो दिन में फाइनल बातचीत होनी है उसके नतीजे के आधार पर आगे की योजना तय की जाएगी। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि की धरना आर पार के मकसद से शुरू किया गया है 10% आबादी प्लाट भूमिहीनों 40 वर्ग मीटर के प्लाट, रोजगार की नीति और नए अधिग्रहण कानून को प्रभावित परिवारों पर लागू करना और सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा के संबंध में अंतिम फैसला होने तक आंदोलन चलता रहेगा धरने को निरंकार प्रधान, अभय भाटी, सुशांत भाटी मोहित भाटी प्रशांत भाटी, सुशील, संजय नागर डॉक्टर विक्रम सचिन एडवोकेट डॉक्टर जगदीश गवरी मुखिया सुरेश यादव बुधपाल यादव सुरेंद्र यादव नरेंद्र भाटी मोनू मुखिया रंगलाल भाटी जोगेंद्र तिलक देवी गीता भाटी राजवीरी संतरा सुनीता पूनम भाटी ने संबोधित किया।

 2,511 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.