नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा: अपना घर के जरिये पुलिस ने बिछुड़ी बहन का परिवार से कराया पुनर्मिलन

1 min read

नोएडा, 26 अगस्त।

थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा काउंसलिंग के दौरान गुमशुदा महिला का परिजनों से पुनर्मिलन कराया गया। यह महिला मई के महीने में अपना घर मे लाई गई थी।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह निर्देशानुसार व पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा 14.08.2023, 22.08.2023 को शैल्टर होम ,अपना घर आश्रम सै0-34 नोएडा में काउन्सलिंग की गई तो काउंसलिंग के दौरान एक महिला उम्र 45 वर्ष जिसको दिनांक 29.05.2023 को थाना इकोटेक-3 नोएडा पुलिस द्वारा लावारिस अवस्था में घूमता देखकर अपना घर आश्रम शैल्टर होम में दाखिल कराया गया था तथा जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा उक्त महिला की काउन्सलिंग की गयी तो महिला से धैर्यपूर्वक बातचीत करने पर अपने भाई का फोन नम्बर बताया गया, जिस पर ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा वार्ता की गयी तो उसके महिला के भाई ने बताया कि यह महिला मेरी बहन है और हम लोग बिहार के रहने वाले है और वर्तमान में थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत रहते है। मेरी बहन भी हमारे साथ ही रहती थी जो कई महीनें पहले बिना बताये घर से चली गयी थी उस समय यह दिमागी रूप से काफी परेशान थी। हम लोगों ने इसको काफी ढूँढा था, लेकिन हमें कुछ पता नहीं चला।

अपनी बहन के बारे में जानकारी होने पर उससे सकुशल मिलकर महिला के भाई द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा जाहिर की गई। सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के निर्देशानुसार ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा महिला को उसके भाई के सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है।

 11,366 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.