नोएडा खबर

खबर सच के साथ

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा 28-29 अक्टूबर को गाजियाबाद में युवक-युवती परिचय सम्मेलन करेगी

1 min read

दादरी, 27 अगस्त।

रविवार को दादरी जीटी रोड स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक जिला अध्यक्ष वेद अशोक शर्मा की अध्यक्षता और प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष राजू उर्फ राजकुमार शर्मा कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा जिला महामंत्री मास्टर रामकुमार शर्मा नगर महामंत्री रतन वीर शर्मा जिला कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा रामवीर शर्मा एडवोकेट ज्ञानचंद शर्मा एडवोकेट ब्लॉक बिसरख अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा संदीप शर्मा दादरी तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा सुरेंद्र शर्मा डॉक्टर धनेश शर्मा खेड़ी जेवर विधानसभा अध्यक्ष हरीश शर्मा बनवारी पुर जिला महिला अध्यक्ष निधि शर्मा एडवोकेट श्रीमती डॉक्टर श्वेता शर्मा अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा नगर महिला की अध्यक्ष के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने एकता पर बल दिया और समाज में कुरीतियों को रोकने के लिए काम करने पर बल दिया। 28- 29 अक्टूबर को गाजियाबाद में होने वाले ब्राह्मण युवक युवती सम्मेलन की सफलता के लिए सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराएं जिससे कि लड़का और लड़की वाले परिवारों को इससे लाभ हो सके यही नहीं नवंबर में एक विशाल स्तर पर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने की बात प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचक को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने पर सहमति बनी।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ग्रेटर नोएडा में भगवान परशुराम भवन बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से गुर्जर शोध संस्थान की तर्ज पर ही जमीन लेने के सभी ने भारी-भारी प्रशंसा की और इस मुद्दे पर सभी ने एक होकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए बात कही। ब्राह्मण समाज द्वारा समय-समय पर किसी भी क्षेत्र में अग्रणीय नवयुवकों को सम्मानित करने का संकल्प लिया हाई स्कूल इंटर ग्रेजुएशन के अलावा विभिन्न प्रशासनिक सिलेक्शन में आने वाले बच्चों को सम्मानित करने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा द्वारा बच्चों को संस्कार देने पर बल दिया कि ब्राह्मणों में तलाक के अलावा इंटर कास्ट मैरिज का जो चलन है उसे पर रोक लगाई जाए छोटे-मोटे आपस के मसलों को बैठकर के निपटने के लिए कमेटी का गठन किया जाए और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा को मजबूत किया जाए।ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वह जल्दी से जल्दी अपनी कमेटी बना करके प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे।

सभा के अंत में दादरी में पंडित मांगेराम शर्मा पंडित सोहन शर्मा वी पंडित दुलीचंद शर्मा जी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा।

 14,029 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.