नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा निवासी अनिल यादव बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश में प्रवक्ता और पैनलिस्ट में 32 नेताओं की टीम

1 min read

लखनऊ/नोएडा, 27 अगस्त।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की है इसमें नोएडा के अनिल यादव को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इस पर कांग्रेस नेता अनिल यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आगामी लोकसभा चुनाव के चलते जहाँ कांग्रेस देश भर में संगठन विस्तार व बदलाव पर काम कर रही है वही यूपी में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

कुछ ही दिन पूर्व प्रदेश की कमान अजय राय को देने के बाद, आज पार्टी प्रवक्ताओं में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस ने अनिल यादव समेत 15 लोगों को प्रवक्ता नियुक्त किया है साथ में 17 लोगों को मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त किया है।
अनिल यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ साथ प्रियंका गाँधी जी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को धन्यवाद दिया व कहा कि दी गई ज़िम्मेदारी का निर्वहन पूरा निष्ठा से करूँगा। पूर्व में भी अनिल यादव पार्टी का पक्ष राष्ट्रीय चैनलों पर मज़बूती से रखते रहे हैं।

 16,356 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.