नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दिल्ली से लापता महिला की हत्या, नोएडा में मेट्रो स्टेशन के निकट शव मिला

1 min read

नोएडा, 9 सितंबर।

दिल्ली के अंबेडकर नगर क्षेत्र से लापता एक महिला की हत्या कर दी गई है। शनिवार को उसका शव  नोएडा के सेक्टर 148  स्थित मेट्रो स्टेशन के निकट मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास में बिजली घर के पास पुश्ता पर एक महिला का शव मिलने की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहॅुच कर जानकारी की गयी तो मृतका की पहचान पिंकी पत्नी संजय कुमार निवासी मकान नंबर बी1- 510 गुरुद्वारा के पास मदनगीर पुष्पा भवन दिल्ली हुई। मृतक महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये फोरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया है। उपरोक्त मृतक महिला की गुमशुदगी थाना अम्बेडकर नगर साउथ दिल्ली में दर्ज है। उक्त के संबंध में थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा पंचायत नामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 7,614 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.