नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : पत्नी और तीन महीने के बच्चे की हत्या कर जंगल मे फेंकने वाला पति अपने भाई के साथ गिरफ्तार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 23 सितंबर।

थाना सूरजपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या कर जंगल में फेंकने वाला पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 11 सितंबर 2023 को सांय के समय हिमांशु पुत्र ज्वालाराय गाँव गडवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ हाल पता रजनेश का मकान ग्राम मलकपुर थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 24 वर्ष ने अपने सगे भाई दीपांशु के साथ मिलकर अपनी पत्नी सीमा पुत्री चन्द्रदेव पता गाँव ताडी थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष की निर्मम हत्या कर 3 माह बच्चे(लड़के) को गला दबाकर सीमा का शव तथा बच्चे को जंगल में छिपाने के उद्देश्य से ग्राम गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास रेलवे लाईन पार जंगल क्षेत्र थाना नॉलेज पार्क में झाडियों में छिपा दिया था।
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दिनांक 13.09.2023 को महिला के शव का अज्ञात में पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी परन्तु बच्चे के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही हो सकी, जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर 18.09.2023 को मृतका की बहन ने मृतका व उसके बच्चे की गुमशुदगी दर्ज करायी।

मृतका की बहन ने दिनांक 19.09.2023 को थाना नॉलेज पार्क जनपद गौतमबुद्धनगर में जाकर अज्ञात मृतका महिला के शव की शिनाख्त कर थाना पर मृतका के पति हिमांशु व उसके सगे भाई दिपांशु के विरूद्ध महिला व 03 माह के बच्चे की हत्या के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 511/2023 धारा 302/201/34 भादवि पंजीकृत कराया गया।

कार्यवाही का विवरण
दिनांक 21.09.2023 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा, लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर मलकपुर गोलचक्कर के पास से वांछित अभियुक्तों 1. हिमांशु व दिपांशु पुत्रगण ज्वालाराय निवासीगण गाँव गडवा अहरौला आजमगढ हाल पता रजनेश का मकान ग्राम मलकपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को मलकपुर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया।

अपराध करने का तरीका
मृतका का पति हिमांशु सीमा के साथ घर वालो को बिना बताये मंदिर में शादी कर मलकपुर में किराये पर रहने लगा, इसी बीच मृतका गर्भवती हो गयी। जून वर्ष 2023 में मृतका ने एक बच्चे (लड़के) को जन्म दिया। इसी बीच अभियुक्त हिमांशु नें अपने घर ग्राम गडवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ जाकर दूसरी जगह एक लड़की से सगाई कर ली। जब हिमांशु के दूसरी लड़की से सगाई होने की बात मृतका को पता चली तो उसने हिमांशु से रजिस्टर्ड शादी करने के लिए दबाव बनाया। इसी बात से हिमांशु तनाव में रहने लगा और हिमांशु ने मृतका से कहा कि दिनांक 12.09.2023 को हम दोनो दिल्ली में जाकर रजिस्ट्रर्ड शादी कर लेंगे। परिवार की लोक लज्जा की खातिर हिमांशु ने अपने सगे भाई दिपांशु के साथ मिलकर मृतका को रास्ते से हटाने के लिए दिनांक 09.09.2023 को हरिद्वार घुमाने ले गया था, मौका न मिलने पर पुनः दिनांक 10.09.2023 को वृंदावन प्रेम मंदिर ले गया लेकिन मौका नही मिला। दिनांक 11.09.2023 को सांय के समय एकांत में फोटो खिंचाने का बहाना बनाकर मृतका व तीन माह के बच्चे को ग्राम मलकपुर से घुमाने के बहाने ग्राम गुर्जरपुर रेलवे अंडर पास पार कर जंगल क्षेत्र थाना नॉलेज पार्क से ले जाकर महिला की निर्मम हत्या कर उसके 03 माह के बच्चे का गला दबाकर जंगल में झाडियों में छिपा दिया था व शव को दिनांक 13.09.2023 को थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा बरामद कर अज्ञात में मृतका सीमा के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी तथा उसके 03 माह के बच्चे का शव बरामद नही हो सका। तीन माह के बच्चे/शव की तलाश जारी है।

अभियुक्त का विवरण-
1.हिमांशु पुत्र ज्वालाराय गाँव गडवा अहरौला आजमगढ हाल पता रजनेश का मकान ग्राम मलकपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर
2.दिपाशु पुत्र ज्वालाराय गाँव गडवा अहरौला आजमगढ हाल पता रजनेश का मकान ग्राम मलकपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर

गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम-

1.प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
2.उ0नि0 परवेन्द्र सिंह थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
3.उ0नि0 पिंकी कादियान थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
4.है0का0 113 विकास कुमार थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
5.का0 2590 भूषण थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
6. का0 2689 गुरुवचन सिंह थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।

 5,523 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.