नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचे दो शूटर, हत्या कर सुपारी लेने आए थे,

1 min read

दादरी, 30 सितंबर।

थाना दादरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 529/23 धारा 302/504/506 भादवि से संबंधित मृतका राजकुमारी के हत्यारे अभियुक्त (1) अरविंद उर्फ मोनू गुर्जर पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम गोहरा आलमगीरपुर थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड उम्र 27 वर्ष व (2) अनिकेत उर्फ दुजाना पुत्र मनीराम उर्फ पप्पू उर्फ मुनीराम निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष को कोट नहर के पास वाले रास्ते पर हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगने के कारण घायल/गिरफ्तार किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 50,000 कैश, हत्या में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और दोनों से 1-1 तंमचा 315 बोर ,02-02 जिंदा कारतूस 315 बोर ,2 खोखा कारतूस बरामद किये गये है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

 3,927 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.