नोएडा खबर

खबर सच के साथ

युवा सम्पर्क अभियान में युवाओं से मिले बीजेपी नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता

1 min read

नोएडा, 12 अक्टूबर।

सेक्टर 61 शॉप्रिक्स मॉल में स्थित your life fitness gym में युवाओं से युवा संपर्क अभियान के तहत ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता मिलने पहुँचे। उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों से सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की और उनकी सरकार से अपेक्षा भी पूछी।
उन्होंने वहाँ सभी के साथ अपने विचार भी साझा किया और कहा कि आज की भाग दौड़ वाली ज़िंदगी में शरीर को आराम देने के लिए व्यायाम बहुत ज़रूरी है और इस के चलते बहुत लोग जिम में जाकर एक्सरसाइज करने अपनी बॉडी को फिट होती है। इससे स्टैमिना, स्टैबिलिटी और पोस्चर भी सुधरता है। जिस तरह एक जिम में ट्रेनर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि उसकी निर्देशन में आप आगे बढ़ते हैं उसी तरह आज देश के लिए नेतृत्व बहुत ज़रूरी है जो सिर्फ़ माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में चल रहा है जिसके फलस्वरूप आज भारत विश्व पटल पर कीर्तिमान हासिल कर रहा है। जिस तरह जिम को अगर प्रशिक्षित ट्रेनर के साथ किया जाए तो इसके परिणाम कहीं ज्यादा अच्छे होते हैं उसी प्रकार आज देश को सफल परिणाम मोदी जी के निर्देशन में मिल रहे हैं। किसी अन्य पार्टी के पास ना तो ऐसा विज़न है और ना ही देश को आगे ले जाने की चाह।
मनोज गुप्ता को वहाँ मौजूद सभी लोगों ने उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और अपना पूर्ण समर्थन मोदी जी को देने के लिए संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, सोशल मीडिया प्रमुख सचिन अंबावता , महेश यादव, ओंबवीर यादव, इंद्रवीर यादव, अरविंद भाटी ,उदय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

 4,987 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.