नोएडा खबर

खबर सच के साथ

एक सितम्बर को नोएडा में निकलेगी आप की तिरंगा संकल्प यात्रा, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया होंगे मुख्य अतिथि

1 min read

 

-आम आदमी पार्टी 1 सितंबर को नोएडा में निकालेगी तिरंगा संकल्प यात्रा

-तिरंगा संकल्प यात्रा का नेतृत्व करेंगे ‘आप’ के यू पी प्रभारी व राजयसभा सदस्य संजय सिंह

तिरंगा संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि होंगे दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

नोएडा, 31 अगस्त।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और ताज नगरी आगरा के बाद अब एक सितंबर को नोएडा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में व देश मे भाई-चारे का संदेश देने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी इस यात्रा मे मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया होंगे।

इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल एवं प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी गौतमबुद्ध नगर मीनाक्षी श्रीवास्तव भी रहेंगी।प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रवाद की परिभाषा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और यह तिरंगा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने बताया कि जिले के नोएडा दादरी व जेवर विधानसभा क्षेत्र से लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने जानकारी दी यह तिरंगा यात्रा एक सितंबर को दोपहर 2 बजे नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से शुरू होकर डी एम चौक,अट्टा मार्केट,ब्रह्मपुत्र मार्किट,गंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स होते हुए अम्बेडकर पार्क सेक्टर 37 पर समाप्त हो जाएगी।

 9,668 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.