नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के चुनाव 2 नवंबर को होंगे

1 min read

नोएडा, 20 अक्टूबर।

नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के 7 पदाधिकारियों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। यह चुनाव 2 नवंबर को होंगे। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम के अनुमोदन होने के बाद विशेष कार्य अधिकारी कार्मिक अविनाश त्रिपाठी ने चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है।

विशेष कार्य अधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि 27 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी। 28 अक्टूबर को नाम वापस ले सकेंगे और मतदान और मतगणना 2 नवंबर को होगी। इन चुनावों के लिए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में होगी। चुनाव अधिकारी के रूप में डीजीएम राजेश कुमार और सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में विजय कुमार रावल सीनियर मैनेजर चुनावों को संपन्न कराएंगे।

उन्होंने बताया कि 2 नवम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी। कार्यालय आदेश में  इलाहाबाद उच्च न्यायालय की याचिका संख्या 14032/2023 नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन बनाम उत्तर प्रदेश सरकार वह अन्य में पारित 21 सितंबर 2023 के आदेश के क्रम में 2023-25 के बीच द्विवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं। इन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एक उपाध्यक्ष पद के लिए दो महासचिव के लिए एक सचिव के लिए दो और कोषाध्यक्ष के एक पद पर चुनाव होगा।

 

 6,807 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.