नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया की कार्यशाला

1 min read

नोएडा, 29 अक्टूबर।

सेक्टर 56 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया की कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का शुभारंभ पंजीकरण एवं जलपान के पश्चात दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सुनने के उपरांत कार्यक्रम की प्रस्तावना क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र (पिछड़ा मोर्चा) श्री हरवीर पाल जी ने रखी। उद्घाटन भाषण माननीय प्रदेश अध्यक्ष ( पिछड़ा मोर्चा) श्री नरेंद्र कश्यप ने प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई। सोशल मीडिया की तकनीक एवं महत्व के बारे में श्री राहुल नागर ने बताया, श्री राहुल नागर भाजपा ओबीसी सोशल मीडिया के प्रमुख भी हैं।

इस कार्यशाला को मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में सोशल मीडिया के महत्व एवं योगदान, सोशल मीडिया की तकनीक एवं महत्व अथवा प्रवाह और प्रभाव के विषय के बारे में भी बताया गया। इस कार्यशाला में भविष्य में आने वाली चुनौतियां और सोशल मीडिया के बारे में विस्तार से सभी कार्यकर्ताओं बताया गया।

सोशल मीडिया की इस कार्यशाला में 5 सत्रो के माध्यम से विस्तार से बताया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप , राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राहुल नागर, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र बदलिया,मुनीश सैनी ,प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ,प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुशवाहा, प्रदेश मंत्री श्रीमती ज्योति सोनी ,मुनीष योगी,कृषि अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता सचिन अंबावाता आदि रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल ने की कार्यक्रम में रोहित चौधरी, शिव प्रसाद आनंद,महेश यादव शौरभ चौधरी, यशपाल भाटी,विकास उपाध्याय, रवि रुहेला,चन्द्र सेन खड़क वंशी ,संजीव भाटी,उमेश यादव, किशोर लोधी,सुन्दर पाल, तिलक राज सैनी, नीरज उपाध्याय, सुनील पांचाल,हरेंद्र चौधरी आदि अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 13,299 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.