नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरफ्तार, साथी फरार हुआ

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 1 नवम्बर।

थाना बिसरख पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच हुई मुठभेड में एक लुटेरा गोली से घायल हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 1 तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, 1 चैन पीली धातु (लुटी हुई), एक स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार बुधवार 1 नवम्बर 2023 को थाना बिसरख व लुटेरे बदमाश के बीच ट्राइड़ेन्ट गोल चक्कर से सैक्टर 3 भट्टे की तरफ चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड में बदमाश आनन्द पुत्र राम विलास गोली लगने से घायल व गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, 1 चैन पीली धातु (लुटी हुई), एक स्कूटी बरामद की गई। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

विवरण
पुलिस के अनुसार 28.08.2023 को समृद्दि ग्राण्ड एवेन्यू से एक महिला से अभियुक्त द्वारा सोने की चैन छीनी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 727/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया व 29.10.2023 को समय करीब 17.15 बजे राह चलती एक महिला से स्टैलर जीवन सोसाइटी के पीछे रोड से एक सोने की चैन छीनकर भाग गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0स0-894/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

आनन्द पुत्र राम विलास निवासी अखाडे वाली गली म0नं0-2 ए /149 गीता कालौनी गांधी विहार थाना गीता कालोनी पूर्वी दिल्ली उम्र 24 (गिरफ्तार)

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1. मु0अ0स0-192/2017 धारा 392/411 भादवि थाना प्रीत विहार नई दिल्ली
2. मु0अ0स0-153/2018 धारा 379/356/34 भादवि थाना प्रीत विहार नई दिल्ली
3. मु0अ0स0-160/2018 धारा 379/356/34 भादवि थाना प्रीत विहार नई दिल्ली
4. मु0अ0स0-164/2018 धारा 379/356/34 भादवि थाना प्रीत विहार नई दिल्ली
5. मु0अ0स0-894/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर
6. मु0अ0स0-727/2023 धारा 392 भादवि थाना बिसरख कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर

बरामदगी का विवरण
1. एक सोने की लूटी हुई चैन
2. घटना में प्रयुक्त स्कूटी रजि0नं0- DL5SCV4331
3. 1 अदद तमंचा 315 व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

 7,503 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.