नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 1 नवम्बर।

बेटियों की आवाज़ को बुलंद बनाने हेतु नोएडा स्थित भँगेल गाँव के कन्या इंटर कॉलेज में चैलेंजर्स ग्रुप एवं नोएडा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसमे चैलेंजेर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बच्चियों से क्विज़ के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकाओं संबंधित योजनाएं जैसे: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला, वुमेन् हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर स्कीम, पोक्सो अधिनियम आदि पर आधारित प्रशन पूछे। जिनके उत्तर बच्चियों ने बड़े उत्साह के साथ पेश किये। नारी सुरक्षा पर विचार व्यक्त करते हुए एसएचओ थाना फेस 2 विध्यांचल तिवारी ने कहा कि नारी को सशक्त बनाना मतलब अपने देश को सशक्त बनाना है और परिणाम स्वरूप हम अपने समाज में आज देख भी पा रहे हैं ऐसा शायद ही कोई कार्यक्षेत्र है जिसमें महिलाओं ने अपना परचम न लहराया हो। इसी कड़ी मे सहभागिता निभाते हुए संस्था बच्चियों को सशक्त बनाने के कार्य करने में जुटी है। कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रोशनी कुमारी गीतिका आर्या, मेघानशी, चांदनी, आदि लोग मौजूद रहे।

 11,942 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.