उत्तर प्रदेश सरकार ने सुपरटेक मामले में 4 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई, एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी
1 min read
लखनऊ, 2 सितम्बर।
सुपरटेक मामले में बिल्डर और अधिकारियों के गठजोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की गम्भीर टिप्पणी और ट्विन टॉवरों को गिराने के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है। अवस्थापना एवम औद्योगिक विकास आयुक्त (आईडीसी ) संजीव मित्तल को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
यह जानकारी शासन ने आधिकारिक रूप से दी है। इसमे अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल और प्रदेश के मुख्य वास्तुविद नियोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
4,086 total views, 2 views today