नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गाजियाबाद : जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर अनिल चौधरी को मिला पिंकी चौधरी का समर्थन

1 min read

गाजियाबाद, 1 नवम्बर।

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जारी अनिल चौधरी के आमरण अनशन के चौथे दिन हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने संगठन का पूरा समर्थन व्यक्त किया।

धरने के चौथे दिन बड़ी संख्या में झारखंड, बिहार, असम, त्रिपुरा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लोग उपस्थित रहे। सभी का कहना है कि अब वह सभी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाकर ही यहां से जाएंगे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि भारत विश्व का पहला देश था जिसने 1952 में परिवार नियोजन कार्यक्रम प्रारम्भ किया परन्तु यह कार्यक्रम कहीं ना कहीं असफल रहा क्योंकि इसके बावजूद भारत विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला देश बन गया है।

आपात काल में इंदिरा गांधी द्वारा चलाया गया जबरन नसबंदी कार्यक्रम सभी नागरिकों के कोई समान कानून ना बनाने के कारण भारत में विश्व का पहली जनसंख्या वाला देश बन गया है। इसलिए अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना अति आवश्यक है।

 13,093 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.