नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले डॉ शहजाद को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

1 min read

नोएडा, 3 नवम्बर।

नोएडा की सेक्टर 8 की झुग्गियों में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर शहजाद को पुलिस मुठभेड़ के बाद शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। डॉक्टर शहजाद की पैरों में गोली लगी है उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है

डीसीपी मुख्यालय विशाल पांडेय ने बताया कि 2 नवम्बर को थाना  फेस-1 पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त शहजाद पुत्र मकसूद निवासी गांव चिलहां, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा, बिहार वर्तमान पता सेक्टर-8, जेजे कॉलोनी, नियर जामा मस्जिद मदर डेयरी वाली गली, नोएडा द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 564/23 धारा 376ए,बी व 5एम/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया था। उपरोक्त वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कई पुलिस टीम का गठन किया गया था।

थाना फेस-1 पुलिस को गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई उपरोक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त सेक्टर-10 के पार्क में बने खंडहर में छुपकर बैठा है, जिसपर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमें पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शहजाद पुत्र मकसूद दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए है। घायल अभियुक्त को अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी घटना के 12 घंटे के अंदर कर ली गई है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 5,824 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.