नोएडा खबर

खबर सच के साथ

सावधान: गौतमबुद्ध नगर में यातायात माह के दौरान वाहन चलाने वाले ध्यान दें, पहले दिन 4012 ई चालान, 2910 बिना हेलमेट के मिले

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 2 नवम्बर।

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं व इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर आमजन व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए माह नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर द्वारा 2.11.2023 को जागरूकता/प्रवर्तन में की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत् है-

जागरूकता कार्यक्रम (लगभग 8)-

1-यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सैल द्वारा महर्षि आश्रम चौक, कुलेशरा, कच्ची सडक, सूरजपुर और परीचौक पर प्रचार-प्रसार वाहन पर एलईडी के माध्यम से आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
2-यातायात निरीक्षक श्री सुनील कुमार द्वारा एनएच-91 पर महाराजा ढाबा पर ट्रक चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
3-यातायात निरीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा महामाया फ्लाई ओवर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।
4-यातायात निरीक्षक श्री चंद्रप्रकाश मिश्र द्वारा फेज-02 पर ट्रेक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।
5-यातायात उपनिरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह द्वारा सैक्टर 37 पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।
6-यातायात उपनिरीक्षक श्री मोहकम सिंह द्वारा किसान चौक पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
7-यातायात उपनिरीक्षक श्री शहजाद द्वारा बॉटनिकल गार्डन पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
8-यातायात उपनिरीक्षक श्री दिनेश चन्द द्वारा चिल्ला रेड लाईट पर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगायी गयी।

प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरणः-

1.बिना हेलमेट- 2910
2-बिना सीट बेल्ट- 109
3-विपरीत दिशा- 210
4-तीन सवारी- 37
5-मोबाइल फोन का प्रयोग- 19
6-बिना डीएल- 27
7-दोषपूर्ण नम्बर प्लेट- 71
8-ध्वनि प्रदूषण- 09
9-वायु प्रदूषण- 63
10-रेड लाइट का उल्लंघन- 67
11-नो पार्किग- 413
12-अन्य- 77

कुल ई-चालान- 4012

उपरोक्त के अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 13 वाहनों को सीज किया गया।

 5,590 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.