नोएडा खबर

खबर सच के साथ

फोनरवा चुनाव : योगेन्द्र शर्मा पैनल ने विभिन्न आरडब्ल्यूए में किया जनसम्पर्क

1 min read

नोएडा, 5 नवम्बर।

चुनाव कार्यालय सेक्टर 45 पर रविवार को फोनरवा चुनाव के संबंध में कोर कमेटी की दिन भर के प्रचार के बाद महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर 144 के अध्यक्ष संजय चौहान, कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उसमे दैनिक प्रचार आदि पर चर्चा हुई तथा आज सेक्टर में हुए प्रचार प्रसार पर चर्चा की गई।
रविवार को सेक्टर 82 की 5 , आरडब्ल्यूए ने योगेंद्र शर्मा पैनल को तन मन और धन से पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।
श्रीमती उमा शर्मा अध्यक्ष स्वर्णिम विहार ने कहा कि जब जब योगेंद्र शर्मा को कोई काम बताया वह हाजिर रहे काम में मदद की। एन के सोलंकी ने बताया कि करोड़ों रुपए की लागत से नाले का काम चल रहा है। के के रैना ने बताया योगेंद्र शर्मा की टीम की मदद से काफी विकास कार्य सोसायटी में कराने में मदद मिली। सुशील शर्मा ने बताया कि सेक्टर में जब भी योगेंद्र शर्मा और उनकी टीम को कोई काम बताया उन्होंने पूर्ण सहयोग किया। मधुवन अपार्टमैंट अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया किसी काम से बाहर हूँ। हमारी आरडब्ल्यूए का निर्णय वही है जो सेक्टर 82 की समस्त आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का पूर्ण सहयोग योगेंद्र शर्मा पैनल के साथ रहेगा। स्वाति झा, सुखवीर सिंह, अमित कुमार, अरुण आदि सदस्यो ने एक मत से योगेंद्र पैनल का सहयोग करने का वादा किया।
मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शर्मा पैनल पवन यादव ने बताया कि कार्यालय पर समीक्षा बैठक में संजय चौहान, दुर्गेश सिंह, योगेन्द्र शर्मा, एड0 लाट साहाब, विनोद शर्मा, सुभाष भाटी, विजय भाटी, कोशिंदर यादव, जितेंद्र सिंह, भूषण शर्मा, श्याम सिंह सुशील यादव, उमा शंकर शर्मा, आदि सदस्य उपस्थिति रहे।

श्री संजय सिंह चौहान ने कहा कि हमे अभी और मेहनत की जरूरत है। इसलिए चुनाव में ढील नही छोड़नी है। चारो तरफ से भरपूर आरडब्ल्यूए सदस्यों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसलिए हमें अपना लक्ष्य 200 से भटकना नहीं है। आगे के कार्यक्रम के बारे में गहन मन्त्रणा हुई।

 7,418 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.