नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 5 नवम्बर।

राजस्थान कल्याण परिषद ने हर वर्ष की भांति रविवार को दीपावली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से सामुदायिक केंद्र सैक्टर 56,नोएडा में मनाया। अध्यक्ष जीवन जैन ने बताया कि दीपावली समारोह में संस्था की महिला सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। आज के समारोह के मुख्य आकर्षण
रंगोली के प्रतियोगिता के साथ साथ मौजा है मौजा ग्रुप द्वारा दिव्य राम दरबार आरती एवम संस्था की महिला सदस्यों द्वारा डांडिया रास मुख्य आकर्षण रहा।

आरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था के पुरुष एव महिला सदस्य अपने पारम्परिक राजस्थानी वेषभूषा परिधानों में शामिल हुए। महासचिव रंजू माथुर ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने ठाकुर जी को अपने अपने घरों से लाए गए व्यंजनों से 56 भोग का प्रसाद भी चढ़ाया। आज की रंगोली प्रतियोगिता विजेता को पुरस्कार स्वरूप 20 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया। फैंसी ड्रेस में शामिल बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आज के दिपावली कार्यक्रम के संयोजक जुगलकिशोर भारती एवम राजीव गुप्ता को सफ़ल आयोजन के लिए संस्था के पूर्व अध्यक्ष जी पी केडिया ने बधाई दी। आज सम्मलित होने वाले सदस्यों में संरक्षक के एल वैद, आर पी सोनी महेंद्र शाह, अनिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, विजय सोनी, एन के मालपानी, अंजनी सराफ,जी सी माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, के सी गुप्ता, आर सी बजाज, अरविंद बैद, अनिल जैन, अरविंद सोनी, प्रकाश इनानी, विष्णु पारीक, विनोद पारीक, प्रदीप गर्ग, ओम प्रकाश पारीक, जी सी पारीक, निर्मल भुडोडिया, राजेश खंडेलवाल, मनमोहन रामावत, शरद जैन, नीशू गुप्ता, पारुल माहेश्वरी, ललिता मेहता, सरिता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, निशी अग्रवाल, सुनीता शर्मा, आशा मित्तल सहित कई अन्य प्रमुख सदस्यों ने शिरकत की।

 12,977 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.