नोएडा खबर

खबर सच के साथ

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले के पुलिस अफसरों को अति आधुनिक लैपटॉप वितरित किए

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 11 नवम्बर।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस अधिकारियों एवं साइबर शाखा , सर्विलांस शाखा व सी.सी.टी.एन.एस शाखाओ को आधुनिक व तकनीकी रूप से दक्ष एवं सुदृढ बनाने हेतु आधुनिकतम लैपटॉप का वितरण पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108, नोएडा पर किया। उक्त के क्रम में पूर्व में समस्त राजपत्रित अधिकारियों को टैबलेट वितरण किया जा चुका है।

जिससे राजपत्रित अधिकारी एवं सीसीटीएनएस शाखा/साइबर शाखा/सर्विलांस शाखा, आधुनिकतम तकनीकी साधनों को पुनर्निर्माण और सुधारित करके सुनिश्चित किया है कि हमारे पुलिस अधिकारी, साइबर शाखा के अधिकारी, सर्विलांस शाखा के टीम, और सीसीटीएनएस शाखा के कर्मचारी एक प्रौद्योगिकी सशक्तिकरण एवं तकनीकी सुद्ढता में सक्षम हों। इसके तहत पुलिस विभाग द्वारा हर क्षेत्र में सुरक्षा और संज्ञानशीलता में सुधार करने के लिए आधुनिकतम लैपटॉप और टैबलेट उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा हैं। यह नवीनतम उपकरण विभाग के कर्मचारियों को तात्कालिक तकनीकी ज्ञान और जल्दी एवं सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करने में मदद करेंगे।

कमिश्नरेट गौतबुद्धनगर पुलिस के समस्त अधिकारी आधुनिक विवेचनात्मक तकनीक मे दक्ष हो पाये और तकनीक के दुरूपयोग से हो रहे साइबर अपराधो पर नियंत्रण एवं रोकथाम कर सके तथा जनसामान्य की समस्याओं का आधुनिक तकनीक की मदद से त्वरित निस्तारण कर सके ।
जिसके साथ ही पुलिस कार्यालय की अन्य शाखाओं को तकनीकी रूप से दक्ष करने हेतु अन्य आवश्यक संसाधनों एवं कम्प्यूटर उपकरणों के प्रस्ताव पर भी कार्य किया जा रहा है। जिसका क्रियान्यवन शीघ्र किये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्रीमती सुनिति, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विशाल पाण्डेय एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारी मौजूद रहें।

 8,268 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.