नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा: यूएसए के लोगों को इंश्योरेंस पॉलिसी देने के नाम पर ठगने वाले 14 लोग गिरफ्तार, 7 लैपटॉप बरामद

1 min read

नोएडा, 17 नवम्बर।

थाना फेस 1 नोएडा पुलिस द्वारा यू0एस0ए0 के लोगो को इन्श्योरेन्स पोलिसी देने के नाम पर ठगी करने वाले 14 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं। इनके कब्जे से 7 कम्प्यूटर डेस्कटाँप सैट व एक वाईफाई राउटर व एक इन्टरनेट स्विच बोर्ड व 1 लैपटाँप डेल कम्पनी मय चार्जर व 7 हैडफोन व सूची कालिंग नेम छायाप्रति कुल 5 वर्क, स्क्रीप्ट छायाप्रति कुल 7 वर्क, रिज्यूम छायाप्रति कुल 3 वर्क, सूची छायाप्रति क्लाइन्ट कुल 4 वर्क, सूची डायलर नम्बर लिस्ट छायाप्रति कुल 3 वर्क, डायलर स्क्रीनशांट छायाप्रति कुल 2 वर्क, कम्पैन लिस्ट छायाप्रति कुल 1 वर्क, कम्पनी पेपर छायाप्रति कुल 7 वर्क बरामद किये गए हैं।

कार्यवाही का विवरणः
पुलिस के अनुसार 17.11.23 को इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस टीम, मैनुअल इंटेलीजेन्स व गोपनीय सूचना के आधार पर यू0एस0ए0 के भोले भाले लोगो को इन्टरनेट के माध्यम से कॉल करके हेल्थ इन्श्योरेन्स पॉलिसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 14 अभियुक्त को 17.11.23 को बी – 43 सेक्टर-2 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

अपराध करने का तरीका-
एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ये सब लोग मिलकर यू0एस0ए0 के लोगो को डायलर के माध्यम से स्क्रीप्ट को देखकर इन्टरनेट कॉँल करते है और कॉल करते समय अपने नाम बदल लेते है तथा हेल्थ इन्शोरेन्स पालिसी के बारे मे बताते है और यदि वह व्यक्ति तैयार हो जाता है तो उस कॉल को HARVARD BUSINESS SERVICES INC कम्पनी को ट्रान्सफर कर देते है जिसके एवज मे इनको 30 से 35 डालर प्रति व्यक्ति मिलता है। इनके द्वारा यह काम बिना किसी अनुमति व लाइसेन्स के किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. निखिल यशवाल पुत्र राजधर यादव निवासी नया नगर थाना हाया घाट जनपद दरभंगा बिहार हाल पता – 144 डी0 पोकिट सी सिद्धार्था एक्सटेन्शन नई दिल्ली 14 उम्र 30 वर्ष,
2. अंकुश गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी गंगा नगल कालौनी थाना कोतवाली फरूखाबाद हाल पता खोडा कालौनी अम्बेडकर गेट नियर गुप्ता बेकरी गाजियाबाद उम्र 19 वर्ष,
3. ओरको सैन पुत्र उदायुन सैन निवासी 27/पी बीजी बाईलैन थाना गुडिया कोलकत्ता हाल पता एसके 56 सैक्टर 116 नोएडा उम्र 36 वर्ष,
4. दीपांशू चौहान पुत्र हरवीर सिंह निवासी 117/। ग्राम खिचडीपुर थाना कल्याणपुरी दिल्ली 91 उम्र 19 वर्ष,
5. नितिन सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम ऐली थाना विधुना जनपद औरेया हाल पता ए-352 गली न0 11 पार्ट 3 जीरू पुस्ता सोनिया विहार दिल्ली 94 उम्र 19 वर्ष,
6. हर्ष सिंह पुत्र सतीश सिंह निवासी यी0सी0एल कालौनी सतना मध्य प्रदेश हाल पता वैलफेयर सोसाईटी सैक्टर 15 नोएडा उम्र 21 वर्ष,
7. नितिन चौधरी पुत्र नीरज कुमार निवासी फैजाबाद पचगाँव थाना जानी मेरठ हाल पता सैक्टर 49 बरौला नीयर बाई भूमिया वाला मन्दिर नोएडा उम्र 21 वर्ष,
8. अँकित कुमार झां पुत्र प्रवीन कुमार झां निवासी ग्राम मरैल चौक दरभंगा बिहार हाल पता सी0 159 न्यू अशोक नगर दिल्ली 96 उम्र 19 वर्ष,
9. रिषभ गुप्ता पुत्र सर्वेश गुप्ता निवासी गंगानगर कालौनी फरूखाबाद हाल पता म0न0 226 ग्राम खिचडीपुर थाना कल्याणपुरी दिल्ली 91 उम्र 20 वर्ष,
10. गौरव सिंह पुत्र उम्मेद सिह निवासी ग्राम रजवाड थाना थराली जनपद चमौली उत्तराखण्ड हाल पता ई 271 गली न0 4 मण्डावली वेस्ट विनोद नगर थाना पाण्डवनगर दिल्ली 92 उम्र 22 वर्ष,
11. निशान्त कुमार पुत्र नीरज कुमार निवासी ग्राम फैजाबाद पचगाँव थाना जानी जनपद मेरठ हाल पता सैक्टर 49 बरौला नीयर बाई भूमिया वाला मन्दिर नोएडा उम्र 19 वर्ष,
12. कुलदीप मिश्रा पुत्र लल्लूप्रसाद मिश्रा निवासी गडोराकला तहसील पट्टी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ हाल पता बी ब्लांक चर्च वाली गली न्यू अशोक नगर दिल्ली 96 उम्र 24 वर्ष,
13. कमरान फरीदी पुत्र कौशल अली निवासी ग्राम व पोस्ट मुडैरा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम निठारी सैक्टर 31 नौएडा उम्र 19 वर्ष,
14. ताजीम अली पुत्र नीशूदीन निवासी ग्राम खुबापुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता बी 159 न्यू अशोक नगर दिल्ली 96 उम्र 20 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0स0 581/23 धारा 419/420 भादवि थाना फेस 1 नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

बरामदगी का विवरण-
1. 07 कम्प्यूटर डेस्कटॉप सैट बरामद
2. एक वाईफाई राउटर व एक अदद इन्टरनेट स्विच बोर्ड बरामद
3. एक लैपटाँप dell कम्पनी मय चार्जर बरामद
4. 07 हैडफोन बरामद
5. सूची कालिंग नेम छायाप्रति कुल 05 वर्क बरामद
6. स्क्रीप्ट छायाप्रति कुल 07 वर्क बरामद,
7. रिज्यूम छायाप्रति कुल 03 वर्क बरामद,
8. सूची छायाप्रति क्लाइन्ट कुल 04 वर्क बरामद,
9. सूची डायलर नम्बर लिस्ट छायाप्रति कुल 03 वर्क बरामद,
10. डायलर स्क्रीनशॉट छायाप्रति कुल 02 वर्क बरामद,
11. कम्पैन लिस्ट छायाप्रति कुल 01 वर्क,
12. कम्पनी पेपर छायाप्रति कुल 07 वर्क बरामद,

 2,859 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.