नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद डॉ महेश शर्मा और गोपाल अग्रवाल हुए शामिल

1 min read

नोएडा, 6 दिसम्बर।

नोएडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ बुधवार को सांसद डॉ महेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा किया गया। ग्राम हरोला के प्राथमिक विद्यालय स्कूल में इस यात्रा के चलते भव्य कार्यक्रम और प्रदृशनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने भारत को हर तरह प्रगति पर ले जाने के लिए प्रतिज्ञा ले कर की। उसके बाद स्थानीय बच्चों में भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ले कर एक प्रस्तुति की और उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
डॉ महेश शर्मा ने इस सुंदर प्रस्तुति के लिए सभी बच्चों का अभिवादन किया और उनको पुरस्कृत निभी किया। उसके बाद गाँव की कुछ महिलाओं की गोद भारी और नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी प्राप्त की गई। जिनमे जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, हस्तशिल्प विभाग, हथकरघा विभाग आदि शामिल थे।

डॉ महेश शर्मा ने इस मौक़े पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचने के उद्देश्य से कम कर रही है।इन योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है।

इसके उपरांत सभी ने प्रदर्शनी में लगी गाँव की महिलाओं द्वारा मोटा अनाज से बने कई तरह के व्यंजन भी लाए गए जिनको सभी मौजूद अतिथियों ने ग्रहण किया।

शाम को यह यात्रा सेक्टर 11 झुंडपुरा के सामुदायिक केंद्र पहुँची यहाँ पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल का रहना हुआ। यहाँ भी लाभार्थियों को सरकार की सभी योजनाओं को विस्तार से बताया गया।

इस मौक़े पर आयुष्मान कार्ड धारकों को आयुष कार्ड भी दिये गये और सभी स्कीमों के बारे में अधिकारिगण स्थानीय लोगों को विस्तार से जानकारी भी दी गई।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम मोदी सरकार की सभी स्कीमों का सभी लोगो को ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिले का उदेश्य है और इस के चलते ये यात्रा पूरे नोएडा में 17 दिसंबर तक रहेगी।

आज के कार्यक्रम में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, हर्ष चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, महेश अवना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, अमरीश त्यागी, लोकेश कश्यप, प्रमोद बहल, एस पी चमोली, पंकज झा, उमेश यादव, बबलू यादव, सूरज पाल राणा, ओमवीर अवाना, सचिन अंबावता ओम यादव, सरफ़राज़ अली, मनीष कुमार, यश नागर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 9,513 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.