नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : युवती के साथ गैंगरेप की घटना के नामजद 5 आरोपियों में से 3 गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 1 जनवरी।

नौकरी दिलाने के नाम पर दबंगों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को इस सम्बन्ध पीड़िता युवती ने दो दिन पूर्व लिखित में शिकायत दी। पुलिस ने 24 घण्टे में 5 नामजद में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। दो की तलाश जारी है। पकड़े गए अभियुक्त स्क्रैप के कारोबारी हैं। इनमे से एक का सम्बंध राजनीतिक परिवार से है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 26 वर्ष की पीड़ित ने दिनांक 30 दिसम्बर 2023 को थाना सैक्टर 39 पर लिखित शिकायत दी गयी। जिसके आधार पर 05 नामजद अभि0गण 1.रवि, 2.आजाद, 3.विकास, 4.राजकुमार, 5.मेहमी के विरूद्ध पीड़िता को विश्वास में लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर गैंगरेप की घटना कारित करने के सम्बन्ध में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेनात्मक कार्यवाही के क्रम में पीड़िता का 24 घण्टे के अन्दर मेडिकल परीक्षण, धारा 161 एवं मा0 न्यायालय के समक्ष धारा 164 दं0प्र0सं0 के कथन अंभिलेखित कराते हुए उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर टीम गठित कर घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण क्रमशः 1.राजकुमार पुत्र बलराज निवासी हाउस नंबर 100 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी श्रीनिवासपुरी, दिल्ली स्थाई पता गांव दादूपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर 2.आजाद पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम दादूपुर थाना दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर, 3. विकास पुत्र सतपाल निवासी ग्राम दादूपुर, थाना दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर की गिरफ्तारी की गयी है। अभि0गण रवि व मेहमी की गिरफ्तारी शेष है, जिनकी गिरफ्तारी के हर सम्भव प्रयास जारी है।
अभि0गण दबंग प्रवृति के व्यक्ति हैं, जिस कारण पीड़िता द्वारा घटना के सम्बन्ध में तत्समय शिकायत नही की गयी थी, किन्तु अभि0गण द्वारा पुनः पीड़िता को ब्लैकमेल/परेशान किया जा रहा था, जिस पर पीड़िता द्वारा दिनांक 30.12.2023 को थाना सै0 39 पर सूचना दी गयी, जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना सै0 39 नोएडा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 अभि0गण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 7,933 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.