नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 21 जनवरी।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित होने वाले श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के संबंध में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को 3 सुपर जोन, 10 जोन, 26 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 350 अतिरिक्त पुलिस बल, 2 कम्पनी पीएसी थानो को आवंटित किये गये है। लगभग 4000 पुलिस कर्मी नियुक्त कर शांति-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी तथा स्नीफर डॉग व ए०एस० चेक टीम, बम डिस्पोजल टीम के माध्यम से रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मैट्रो स्टेशन, मॉल एवं बाजारों की चैकिंग कराई जा रही है। उपलब्ध कमाण्डो टीम को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की दशा में रखा गया है। 150 चार पहिया व 160 दुपहिया वाहन एवं डायल 112 के 116 दो/चार पहिया वाहनो को स्थिति पर दृष्टि रखने हेतु गतिशील/भ्रमणशील रखा गया है।

यातायात व्यवस्या को सुचारू रूप से चलाने हेतु 325 यातायात कर्मियो को नियुक्त किया गया है।अर्न्तराज्यीय सीमा पर 20 स्थानो पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चौकिंग करायी जा रही है। सभी धार्मिक स्थलों पर डयूटी लगायी गयी है। आयोजित होने वाले सभी कार्यकमों पर डयूटी लगायी गयी है।

असामाजिक तत्वों के कुत्सित प्रयासों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 60 टीमों का गठन कर प्रातः 03ः00 बजे से 06ः00 बजे धार्मिक स्थलों के आस-पास चैकिंग करायी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालो पर सोशल मीडिया सेल के माध्यम से नजर रखी जा रही है। सर्विलांस टीम के माध्यम से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सभी अधिकारीगण लगातार भ्रमणशील रहकर अपने-अपने क्षेत्र की ड्यूटियों को चैक करते रहेंगे।

 13,211 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.