नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने ठगी के 50 हजार रुपये खाते में वापस जमा कराए

1 min read

नोएडा, 2 फरवरी।

थाना सेक्टर-39 साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित की सम्पूर्ण धनराशि 50,000 रूपये को खाते में वापस कराया। पुलिस के इस प्रयास से साइबर क्राइम करने वालों पर नकेल कसेगी।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है व उन्हे साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताये जा रहे है। थाना सेक्टर-39 साइबर हेल्प डेस्क पर साइबर ठगी के सम्बन्ध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें पीड़ित शिवम कुमार द्वारा बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उनके साथ धोखा करते हुए 50,000 रूपये का फ्रॉड कर लिया हैै। उपरोक्त शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैक से सम्पर्क कर उक्त धनराशि को होल्ड करा दिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण धनराशि को 01 फरवरी 2024 को शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दिया गया।

 7,646 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.