नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा के तुष्याना गांव में एक ही परिवार के चार लोग मृत मिले

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 2 फरवरी।

ग्रेटर नोएडा के तुशियाना गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही परिवार के चार सदस्य जिनमे दो पुरुष और दो महिलाएं मृत अवस्था में मिली हैं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था पुलिस ने दरवाजा तोड़कर चारों को बाहर निकाला। थाना इकोटेक पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत पवन सिंह पुत्र लकी राम निवासी तुस्याना, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर के मकान में किराए पर रहने वाले 2 पुरुष व 2 महिलाओं मृत अवस्था में पाए गए हैं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसको फील्ड यूनिट की उपस्थिति मे दरवाजा तोडा गया। कमरे के अन्दर गैस की बदबू आ रही थी, मृतकों की पहचान 1.चंद्रेश पुत्र पप्पू सिंह 2.राजेश पुत्र पप्पू सिंह 3.निशा पत्नी चंद्रेश व 4.बबली पुत्री पप्पू सिंह निवासीगण सराय सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया दम घुटने से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। मृतकों के परिजनो को सूचित कर दिया गया है। सभी तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नही है।

 6,752 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.