नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : छह महीने पहले नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने सकुशल किया बरामद अपहर्ता गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 3 फरवरी।

थाना सैक्टर 63, नोएडा पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार  23 अगस्त 2023 को वादी द्वारा अपनी लडकी उम्र 16 वर्ष को किसी अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना सेक्टर 63 नोएडा पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सैक्टर 63, नोएडा पर मु0अ0सं0 388/2023 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस के अनुसार 3 फरवरी 2024 को थाना सैक्टर 63, नोएडा पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान लोकल इंटेलिजेंस एवं सर्विलांस की मदद से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया एवं अपहृता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एवं विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त आनन्द निशाद पुत्र जितेन्द्र निशाद निवासी ग्राम अभयपुर थाना अहरौला, जनपद आजमगढ हाल पता छिजारसी थाना सैक्टर 63, नोएडा को 62 गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया।
बरामद नाबालिग अपहृता/पीडिता के धारा 161 सीआरपीसी के बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग मेें धारा 366/376 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। उक्त अभियोग की अग्रिम विवेचना अन्तर्गत धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट में की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
आनन्द निशाद उम्र 24 वर्ष पुत्र जितेन्द्र निशाद निवासी ग्राम अभयपुर थाना अहरौला, जनपद आजमगढ हाल पता छिजारसी थाना सैक्टर 63, नोएडा

 

 11,919 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.