नोएडा खबर

खबर सच के साथ

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिला भरपूर समर्थन-यतेंद्र शर्मा

1 min read

अलीगढ़/नोएडा, 27 फरवरी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यतेन्द्र शर्मा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू हुई श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से अमरोहा, बुलंदशहर होते हुए अलीगढ़ से आगरा पहुंची। पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भरपूर समर्थन मिला।

कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने बताया यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की पूर्व प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने नेता श्री राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जुझारू कर्मठ कार्यकर्ताओं आगे बढ़ाया जाता है। मेरे नेता राहुल गांधी ने मुझसे कहा ऐसे ही संघर्ष करते रहो अब वो दिन दूर नहीं अब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

 53,610 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.