नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 2 मई।

महिला एवं बाल सुरक्षा एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा है जिस पर ध्यान देना ज़रूरी है। इस मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सशक्त बनाने के लिए, युवा शक्ति-वाईएसएस फाउंडेशन और पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 5 हरौला में गुरुवार को एक महिला आत्म सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में शामिल गतिविधियां के रूप में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर जानकारीपूर्ण चर्चा, कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों पर चर्चा। आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन और प्रशिक्षण। महिलाओं और बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबरों और सहायता संसाधनों की जानकारी।
प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र।

संस्था के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना। महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करना। महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा तकनीक सिखाकर उन्हें सशक्त बनाना। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए समुदाय को एकजुट करना।

पुलिस उप निरीक्षक पल्लवी तिवारी ने कहा कि कार्यशाला के प्रभाव से महिलाओं और बच्चों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफलता मिलती है। प्रतिभागियों ने कार्यशाला से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और आत्मरक्षा तकनीक सीखी। इस कार्यशाला ने महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस तरह की पहल काफी सराहनीय है और आज के दौर में इसे पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता है। आज के कार्यक्रम में सहयोगी सदस्य अध्यक्ष सचिन गुप्ता, पुलिस उप निरीक्षक पल्लवी तिवारी, मार्शल आर्ट मास्टर वीरेंदर कुमार, ऋषभ गुप्ता, अजय चौहान, दुर्गा प्रसाद दुबे एवं छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक एवं महिला कांस्टेबल सुनीता, हरिक्षा, किरण और पारुल रहे।

 21,778 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.