नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार , साढ़े बारह लाख नकद और गहने बरामद, बन्द घरों को बनाते थे निशाना

1 min read

नोएडा , 11 अक्टूबर।

थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस द्वारा, घरों में घुसकर चोरी करने (नकबजन) वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1250000/- रूपये (12 लाख 50 हजार रूपये) नकद, एक गले की चैन (पीली धातु), दो अंगूठी, 02 चाँदी के गिलास,02 कटोरी सफेद धातु, 02 अंगूठी,02 टॉप्स, एक चैन (पीली धातु), 02 अवैध चाकू, 01 टार्च, 01 लोहे की रॉड, 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा,01 बैग, 01 शेवरोलेट क्रूज कार, 01 स्कूटी बरामद।

नोएडा पुलिस की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार  थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सोमवार को घर में घुसकर चोरी/नकबजनी करने वाले सिद्धार्थ महरोत्रा पुत्र अशोक महरोत्रा निवासी वर्तमान पता सी 301 ग्राउड फ्लौर सेक्टर 22 नोएडा गौतमबुद्धनगर मूल पता 108 शक्ति खण्ड 4 इन्दिरापुरम गाजियाबाद और योगेश उर्फ चिन्टु पुत्र राजकुमार निवासी वर्तमान पता 1/10034 वेस्ट गौरख पार्क शाहदरा दिल्ली मूल पता 3147 रामनगर शाहदरा दिल्ली मंगल बाजार सेक्टर 25 गेट नम्बर 7 के पास नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्त के कब्जे से 12,50,000/- रूपये नकद, एक गले की चैन (पीली धातु), दो अंगूठी, दो चाँदी के गिलास, दो कटोरी सफेद धातु, 02 अंगूठी, 02 टॉप्स, एक चैन (पीली धातु), 02 अवैध चाकू, 01 टार्च, 01 लोहे की रॉड, 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 01 बैग, 01 शेवरोलेट क्रूज कार, 01 स्कूटी बरामद की गयी है।

विवरणः

अभियुक्तों द्वारा पॉश कालोनियों के बन्द घरों में घुसकर चोरी का अपराध करते थे तथा चोरी करने से पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त सिद्धार्थ महरोत्रा व योगेश उर्फ चिन्टू सेक्टरो में अच्छे कपडें पहनकर मंहगी कार व स्कूटी से घूमकर रैकी करते थे तथा जिस घर मे अंधेरा (लाईट बन्द ) होता था उस घर की घण्टी बजाकर यह सुनिश्चित करते थे कि घर मे कोई है या नही अगर घरों में कोई होता था तो वहां से नेट व डिस ऑपरेटर होने का बहाना बनाकर निकल जाते तथा जिस घर की घण्टी बजाने पर कोई नही आता था तब उस घर का ताला तोडकर चोरी करते थे।

अभियुक्तों का विवरण

1. सिद्धार्थ महरोत्रा पुत्र अशोक महरोत्रा निवासी वर्तमान पता सी 301 ग्राउड फ्लौर सेक्टर 22 नोएडा गौतमबुद्धनगर मूल पता 108 शक्ति खण्ड 4 इन्दिरापुरम गाजियाबाद।
2. योगेश उर्फ चिन्टु पुत्र राजकुमार निवासी वर्तमान पता 1/10034 वेस्ट गौरख पार्क शाहदरा दिल्ली मूल पता 3147 रामनगर शाहदरा दिल्ली

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0 1147/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सिद्धार्थ महरोत्रा उपरोक्त
2. मु0अ0सं0 1148/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम योगेश उर्फ चिन्टु

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का विवरण

अभियुक्त सिद्धार्थ महरोत्रा

1. मु0अ0स0 413/2017 धारा 380/457/411भादवि थाना मधुविहार दिल्ली
2. मु0अ0स0 366/2012 धारा 380 थाना मधुविहार दिल्ली
3. मु0अ0स0 381/2012 धारा 380/457/411/34 भादवि थाना मधुविहार दिल्ली
4. मु0अ0स0 378/2017 धारा 380/457 भादवि थाना बसन्तकुंज नार्थ ( साऊथ ) दिल्ली

अभियुक्त योगेश उर्फ चिन्टू

1. मु0अ0स0 506/2016 धारा 307/324/323/34 भादवि व 25/27/59/54 आर्म्स एक्ट थाना ज्योति नगर दिल्ली
2. मु0अ0स0 508/2016 धारा 224 भादवि थाना ज्योति नगर दिल्ली
3. मु0अ0स0 602/2013 धारा 356/379/511/34 भादवि थाना मधुविहार दिल्ली
4. मु0अ0स0 353/2013 धारा 379/411 भादवि थाना वेलकम दिल्ली
5. मु0अ0स0 418/2013 धारा 392/34 भादवि थाना वेलकम दिल्ली
6. मु0अ0स0 32ए/2013 धारा 41.1(डी) CrPc थाना वेलकम दिल्ली
7. मु0अ0स0 393/2013 धारा 356//379/34 भादवि थाना वेलकम दिल्ली
8. डीडी न0 20ए/2016 धारा 41.1(डी) सीाआरपीसी थाना वेलकम दिल्ली
9. मु0अ0स0 497/2013 धारा 379/411/34 भादवि थाना शाहदरा दिल्ली
10. मु0अ0स0 44/2014 धारा 356/379 भादवि थाना द्वारका साऊथ दिल्ली
11. मु0अ0स0 45/2014 धारा 356/379 भादवि थाना द्वारका साऊथ दिल्ली
12. मु0अ0स0 35/2014 धारा 356/379 भादवि थाना द्वारका साऊथ दिल्ली
13. मु0अ0स0 468/2014 धारा 379/411/34 भादवि थाना अमर कालोनी दिल्ली
14. मु0अ0स0 447/2014 धारा 379/411/482/34 भादवि थाना आनन्द विहार दिल्ली
15. मु0अ0स0 28/2014 धारा 379/411 भादवि थाना कृष्णना नगर दिल्ली

बरामदगी का विवरणः

1. 80,000 रुपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 1158/20 धारा 380 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
2. दो लाख रुपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 54/21 धारा 457/380 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
3. 65,00,00 रुपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 235/21 धारा 380 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा
4. 50,000 रुपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 944/21 धारा 380 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा
5. 15,000 रुपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 1002/21 धारा 380 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा
6. 15,00,00 रुपये व एक गले की चौन (पीली धातु) सम्बन्धित मु0अ0सं0 1038/21 धारा 380 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा
7. 1,000,00 रुपये व 02 अंगूठी , दो चांदी के गिलास, दो कटोरी सफेद धातु सम्बन्धित मु0अ0सं0 1027/21 धारा 380 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
8. दो अंगूठी, दो टॉप्स , एक चैन (पीली धातु) सम्बन्धित मु0अ0सं0 830/21 धारा 380 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा
9. 02 अवैध चाकू
10. 01 शेवरोलेट क्रूज कार रंग सफेद नम्बर डीएल 14 सीसी 1404 घटना मे प्रयुक्त
11. 01 स्कूटी रंग पीला कम्पनी अपरीला स्ट्रोम नम्बर डीएल 14 एसएल 1813 घटना मे प्रयुक्त
12. एक टार्च, एक लोहे की रोड, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, एक बैग घटना मे प्रयुक्त
13. एक कागज में चिट बन्दी शुदा 3000 रुपये (सिद्धार्थ महरोत्रा) व एक कागज में चिट बन्दी शुदा 2000 रुपये (योगेश उर्फ चिन्टु)

 3,586 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.