नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा सेक्टर 34 में अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजा का दिखा नजारा

1 min read

-बी-3 अरावली अपार्टमेंट में हुआ भव्य गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, नोएडा में दिखा गोवर्धन का नजारा

नोएडा, 5 नवम्बर।

बी-3 अरावली अपार्टमेंट सेक्टर-34 नोएडा में गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि निवासियों विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा गाय के गोबर एवं रंगोली से इस बार पर्वत रूपी भव्य गोर्वधन बनाये गये,दूध के अभिषेक के साथ विधि विधान द्वारा गोवर्धन पूजन सम्पन्न किया गया, साथ में सोसाइटी की महिलाओं द्वारा आयोजित भजनों का भी निवासियों ने जमकर आनंद लिया, सभी श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात ठाकुर जी को अन्नकूट भोजन प्रसाद भोग लगाया गया,

विदित है कि पिछले काफी वर्षों से अरावली अपार्टमेंट सेक्टर 34 में भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता रहा है दो वर्ष पूर्व 31 फीट के विशाल गोवर्धन महाराज बनाए गए थे इस बार वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनजर सादगी पूर्ण तरीके से एवं कोविड-19 संबंधित नियमों का पालन करते हुए गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा,शिल्पा रजोतिया,ऊषा गुप्ता, प्रेमलता शर्मा,रानी सुयाल, पूजा सिंह, शशि श्रीवास्तव, हेमलता चौधरी, पदमा नायडू,शिल्पा गिरी,मीनू राघव,अनिता चौहान,सुरेश बन्ने, सुरेंद्र यादव,शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार,रणधीर कुमार, आर पी प्रजापति, विजय गिरी,आशीष पुंडीर शर्मिला शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 9,566 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.