कांग्रेस ने नोएडा के सोहरखा में निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को याद किया
1 min read
नोएडा, 20 नवम्बर।
नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ पदयात्रा नॉएडा महानगर के सोहरख़ा गांव मे पदयात्रा कर समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचकर बतायेगी कि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नही किया। किसानो की आय दुगनी करने का वादा करके सत्ता में आयी। भाजपा सरकार में किसान की आय सबसे निचले पायदान पर चली गयी, आवारा पशुओ से आज प्रदेश का किसान परेशान है। डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, खाद की महंगाई ने आवाम की नीद हराम कर दी है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर प्रियंका गांधी जी के संदेश को बताने आये है कि अगर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम प्रदेश के 20 लाख बेरोजगारो को सरकारी नौकरी देगे, महिलाओ को सरकारी पदो में 40 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करके उनकी नियुक्ति करेगे, गम्भीर बीमारी में 10 लाख तक खर्च सरकार उठायेगी। हम आपसे यह अनुरोध करने आये है कि आप कांग्रेस पार्टी का साथ दे हम अपनी चुनावी प्रतिज्ञा हर हाल में निभाएंगे।इसके बाद सेक्टर 93 में नवनियुक्त अध्यक्षों व प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि जी का स्वागत दिनेश अवाना,साहबुद्दीन,प्रमोद शर्मा ने किया।इस अवसर पर श्री मोनिंदर सूद जी ने कहा की अब हम सबको मिलकर भाजपा की इस किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है।इसके बाद किसान आंदोलन में अपनी जान गवाने वाले 700 से ज़्यादा किसानो अडोब चोराहे से नॉएडा स्टेडीयम गेट नो 4 तक केंडल मार्च निकाल कर श्रधांजलि दीं। अवसर पर मुख्य रूप से नॉएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,ज़िला प्रभारी मोनींदर सूद वाल्मीकि,अनिल यादव,उपाध्यक्ष रमेश यादव,जितेन्द्र अंबावत,मुकेश यादव,अजित दोला,गीता शर्मा,मधुराज,रूबी चौहान,पुरशोतम नागर,अभिषेक जैन,ललित अवाना,अशोक शर्मा,गौतम अवाना,लियाक़त चौधरी रवि माथुर,रिज़वान चौधरी,यतेंदेर शर्मा,अमन भारद्वाज,रामकुमार शर्मा,एसकेएस राणा,अमित यादव,जितेन्द्र चौधरी सचिन तंवर,सन्नी तंवर,यतेंदेर शर्मा,जितेन्द्र शर्मा,सेकडो लोग समिल थे।
7,308 total views, 2 views today