नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दादरी की महिला सुरक्षा टीम ने 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला को बदायूं परिजनों से मिलवाया

1 min read

बदायूं से निकली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला दादरी में मिली, पुलिस ने बदायूं में उनके परिजनों तक पहुंचाया

-दादरी पुलिस की महिला सुरक्षा टीम के प्रयास से बीमार महिला को मिला अपना घर

-पुलिस टीम को दादरी बस स्टैंड के पास बीमार व बदहाल मिली थी महिला

-पति और बच्चों की हो चुकी है मौत, घर से बिना बताए निकल गई थी

-अब परिजनों की पहचान पर पहुंची अपने घर

(नोएडाखबर डॉटकॉम )

दादरी, 8 जुलाई। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार डीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा हेतु प्रत्येक थानों पर टीम का गठन किया गया है। इसी सिलसिले में 2 जुलाई, 21 को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत थाना दादरी महिला सुरक्षा इकाई टीम की उपनिरीक्षक प्रीति चहल, कांस्टेबल पूजा पंवार व कांस्टेबल अर्चना मान को भ्रमण के दौरान दादरी बस स्टैंड के पास एक वृद्ध, बीमार व मानसिक रूप से कमजोर महिला उम्र करीब 80 वर्ष मिली थी। महिला सुरक्षा इकाई टीम द्वारा उक्त वृद्ध महिला को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद महिला सुरक्षा इकाई टीम द्वारा उनके बारे में जानकारी करने की कोशिश की गई तो महिला अपने बारे में कुछ नही बता सकी। शेल्टर होम द्वारा भी उक्त महिला को उनकी बीमारी के दृष्टिगत शेल्टर होम के अंदर रखने से मना कर दिया गया था। महिला सुरक्षा इकाई टीम द्वारा बीमार महिला की पूरे 1 सप्ताह तक देखभाल की गई व उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम के कड़े प्रयास से महिला का नाम सर्वती निवासी ग्राम सरवा थाना बिसौली जनपद बदायूं होना पता चला। जिसपर पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से उनके घर संपर्क किया। उनके भतीजे द्वारा उनकी पहचान कर ली गई व बताया गया की उक्त महिला के पति व बच्चों की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है जिसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। परिजनों द्वारा उनको ढूंढने का काफी प्रयास किया गया पर वो मिल नही सकी। थाना दादरी पुलिस पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07/07/2021 को उक्त महिला को उनके घर जनपद बदायूं ले जाया गया। जिसपर उनके परिजनों द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार जताया गया।

 2,329 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.