नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा पश्चिम के कायस्थों ने रखी चित्रगुप्त महासभा की आधारशिला

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 12 दिसम्बर।

राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित होकर एकजुट हुए कायस्थों ने ग्रेटर नोएडा पश्चिम में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर चित्रगुप्त महासभा की आधारशिला रखी। कार्यक्रम का संयुक्त संचालक विवेक श्रीवास्तव व शुभ्रांशु श्रीवास्तव ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव ने कायस्थों की समाज मे वर्तमान दशा पर प्रकाश डालते हुए स्वर्णिम इतिहास के बारे में बताया। उन्होनें बताया किस तरह हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में पिरोने हेतु कायस्थों ने महती भूमिका निभाई है। श्री श्रीवास्तव ने कोरोना काल मे कायस्थ योगदान व नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी की संगीत, सूचना, शिक्षा से परिपूर्ण प्रतिभा विकास वर्चुवल कार्यक्रम श्रंखला “द राइजिंग कायस्थ स्टार्स” के विषय मे भी बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में गाजियाबाद कायस्थ महासभा संरक्षक अशोक श्रीवास्तव (घुघना) ने अपने सम्बोधन में कायस्थ समाज को एकजुटता का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट कायस्थों का यह सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम संयोजक विवेक श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज मे एकजुटता व कायस्थ चेतना के लिए बताया इस मंच की परिकल्पना काफी समय से थी जिसमे कायस्थ सेवी शुभ्रांशु श्रीवास्तव के सक्रिय सहयोग से साकार हुई है, उन्होंने बताया ग्रेनो वेस्ट की लगभग सभी सोसायटियों से प्रतिनिधि के रूप में महासभा में जोड़े गए हैं जिसका विस्तार आने वाले दिनों में किया जाएगा।
श्री विवेक ने बताया महासभा की प्राथमिकता होगी कायस्थ की एकता व मदद।
कार्यक्रम के अंत मे ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजीव रंजन ने ग्रेनो कायस्थों को शुभकामनाएं देते हुए इसे बहुत बढ़िया कदम बताया। उन्होंने जीकेसी के आगामी विशाल कार्यक्रम के लिए कायस्थों को आमंत्रित करते हुए बताया कि तालकटोरा ( दिल्ली) में 19 दिसम्बर को वर्ल्ड कायस्थ कांफ्रेंस कार्यक्रम होगा।
उक्त कार्यक्रम को सुशील वर्मा, नफोवा संस्थापक सदस्य सुमित सक्सेना, खुशी फाउंडेशन सचिव अनीता बासु,सिद्धार्थ चित्रांशी, मयंक कुलश्रेष्ठ,आशु भटनागर, कमलेश कर्ण, विपिन श्रीवास्तव, रागिनी रंजन आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी किशन सिन्हा,प्रशांत सिन्हा, विशाल श्रीवास्तव,नितिन श्रीवास्तव समेत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लगभग सभी सोसाइटी से कायस्थ समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे । कार्यक्रम संयोजक सुनील सक्सेना, कमलेश कर्ण ने सभी कायस्थों का आभार प्रकट किया।

 3,275 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.