नोएडा खबर

खबर सच के साथ

आम आदमी पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान में शामिल हो रहे लोग

1 min read

 

आप के ‘यू पी जोड़ो अभियान’ में आम लोगो के जुड़ने का सिलसिला जारी

नोएडा, 9 जुलाई। आम आदमी पार्टी के “यूपी जोड़ो अभियान” के दूसरे दिन के कार्यक्रम में आज नोएडा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी के नेतृत्व मे ग्राम जलपुरा और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय के नेतृत्व मे ग्राम चिपियाना बुज़ुर्ग में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमे भारी संख्या मे सभी समुदाय के लोगो ने हिस्सा लिया व आम आदमी पार्टी मे विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस कार्यक्रम मे युवाओं नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों ने आम आदमी पार्टी की नीतियो मे विश्वास जताते हुए संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा मे आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भी लेकर आएंगे। नोएडा के सदस्यता अभियान प्रभारी पंकज अवाना ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुऐ आम आदमी पार्टी के नीतियों से लोगो को अवगत कराया।

जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि आज भी दादरी से कमांडो अशोक व जेवर से मुकेश प्रधान के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान जारी रहा। तीनो विधानसभाओ में हज़ारो लोगो ने आज पार्टी की सदस्यता ली।इन कार्यक्रमों में राजेश उपाध्याय, रियाजुल चौधरी, राहुल चौधरी, सरताज अंसारी,जामुन अंसारी, अभिषेक अवाना ,शिवम् दुबे, सरफ़राज़ अली,समीर खान आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (नोएडा खबर डॉट कॉम  ब्यूरो)

 

 1,915 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.